Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यबिहारबाइक चोरी करने के शक में नाबालिग की पिटाई, VIDEO: भागलपुर...

बाइक चोरी करने के शक में नाबालिग की पिटाई, VIDEO: भागलपुर में बकरीद का सामान खरीदने पहुंचे थे पीड़ित, बाइक में चाबी लगा रहा था किशोर – Bhagalpur News


भागलपुर में बाइक चोरी के शक में एक नाबालिग की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

.

मामला सनहौला थाना क्षेत्र स्थित JJ मार्केट का है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति बकरीद का सामान खरीदने के लिए JJ मार्केट आया था और अपनी बाइक को गली में पार्क किया । इसी दौरान लोगों ने एक नाबालिग किशोर को उस बाइक में चाबी लगाते हुए देखा।

संदेह होने पर दुकानदारों ने बाइक मालिक को सूचना दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और युवक की पिटाई शुरू कर दी।

पीड़ित ने थाने में नहीं की शिकायत

घटना में किशोर को आंशिक रूप से चोटें आई हैं। किशोर खुद को सकरामा इलाके का निवासी बता रहा है, लेकिन उसकी पहचान की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। पीड़ित की ओर से कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी।

नाबालिग के साथ मारपीट हुई है।

पीड़ित ने बताया कि JJ मार्केट हम सामान खरीदने के लिए आए थे, तभी बाइक को पार्क किया। इसी दौरान मेरे बाइक में नाबालिग चाबी लगाकर भागने की कोशिश करने लगा। दुकानदारों ने देखा तो हमें इसकी जानकारी दी। हम जब मौके पर पहुंचे तो भागने लगे। इसके बाद खदेड़ कर बदमाश को पकड़ा है।

थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस की तरफ से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments