बैतूल के गंज इलाके में राम बोलो चौक ब्रिज के पास सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक घायल हुआ है। मृतक की पहचान बिजासनी निवासी राजू पिता अन्ना विस्की के रूप में हुई है। राजू शहर के एक होटल में सहायक प्रबंधक के तौर पर कार्यरत था और नाइट ड्यूटी के लिए जा रहा था। बाइक-स्कूटी की टक्कर के बाद कार ने भी मारी टक्कर बताया जा रहा है कि राजू बाइक से जा रहा था, जबकि महाराष्ट्र निवासी सागर पिता धर्मराज घुड़देव स्कूटी से जा रहा था। दोनों वाहनों की टक्कर के दौरान एक सफेद कार ने भी उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सागर को भी चोटें आईं। सागर को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत गंभीर रूप से घायल राजू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। राजू की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा है। वह अपनी पत्नी माया विस्की के साथ बैतूल बाजार में रहता था। उसकी पत्नी हाथनोरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बताई गई हैं। सफेद कार की भूमिका की जांच अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार, हादसे में शामिल सफेद कार का नंबर MP-48-C-8144 है। पुलिस सड़क दुर्घटना की परिस्थितियों और इसमें शामिल वाहनों की भूमिका की जांच कर रही है। परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप इधर, मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राजू को ठीक से नहीं देखा गया और परिजनों के पहुंचने से पहले ही शव को मर्चुरी में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Source link
बाइक-स्कूटी की टक्कर के बाद कार ने मारी टक्कर: बैतूल में होटल कर्मचारी की मौत, एक युवक घायल, गंज इलाके में हुआ हादसा – Betul News
RELATED ARTICLES

