Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबागपत में बाइक सवार पेड़ से टकराया, मौत: रात में पिता...

बागपत में बाइक सवार पेड़ से टकराया, मौत: रात में पिता को खाना देकर बाइक से लौट रहा था घर – Baghpat News


आशीष | बागपत2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बागपत में एक सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत हो गई। रटौल मुबारिकपुर मार्ग पर उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई थी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान रटौल निवासी फैजान के रूप में हुई है, जो गुलफाम का पुत्र था। गुलफाम खेती-बाड़ी का काम करते हैं और उन्होंने मुबारिकपुर के जंगल में धान की फसल बो रखी है। घटना वाली रात लगभग नौ बजे फैजान अपने पिता को खाना देने के लिए बाइक से गया था।

खाना देकर वापस लौटते समय रटौल मुबारिकपुर मार्ग पर मोहड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर में फैजान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे देखा और तुरंत रटौल के एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया।

निजी चिकित्सक के यहां से परिजनों द्वारा उसे दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उपचार के दौरान फैजान ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है और कस्बे के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments