Monday, June 29, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबागपत में 200 प्रतिबंधित हॉर्न हटाए गए: दिल्ली देहरादून कॉरिडोर पर...

बागपत में 200 प्रतिबंधित हॉर्न हटाए गए: दिल्ली देहरादून कॉरिडोर पर चेकिंग अभियान चला, 15 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया – Baghpat News




बागपत में ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रतिबंधित हॉर्न के खिलाफ एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सूरज राय के निर्देश पर सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने यह कार्रवाई की है। यह अभियान ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर मवीकला गांव के पास टोल प्लाजा, वंदना चौक और बड़ौत के मुख्य चौराहों व मार्गों पर केंद्रित रहा। इस दौरान करीब 200 प्रतिबंधित हॉर्न वाहनों से हटाए गए। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को ध्वनि प्रदूषण के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद इन वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की मांग उठ रही थी। ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए तीन दिनों के भीतर यह कार्रवाई की। इन वाहनों पर 15 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया है। पुलिसकर्मी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा, पुलिस बुलेट मोटरसाइकिलों पर प्रतिबंधित साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई कर रही है। जिले में यह चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने लोगों से नियमों का पालन करने के साथ ही वाहन चलाने और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments