Friday, May 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशरतलाम में मिला 9 लाख का डोडाचूरा: गुजरात पासिंग कार में...

रतलाम में मिला 9 लाख का डोडाचूरा: गुजरात पासिंग कार में बोरे में छिपा कर रखा; मैगजीन और जिंदा राउंड भी जब्त – Ratlam News




रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी को रोक लगाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। ताल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते गुजरात पासिंग कार से बड़ी मात्रा में डोडा चूरा, अफीम पकड़ी है। कार से अवैध मैगजीन एवं दो जिंदा राउंड भी बरामद किए गए। आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर ने बताया मुखबिर से सूचना मिली कि ताल क्षेत्र स्थित मकनपुरा में अवैध मादक पदार्थ का भंडारण किया है। तत्काल कार्रवाई करते हुए ताल थाना पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके पर आरोपी आमिन खा पिता रुस्तम खा निवासी मकनपुरा के मकान के सामने ओटले पर रखे 8 कट्टों तथा एक सिल्वर रंग की इंडिगो कार क्रमांक GJ05 BV 0258 में रखे 4 कट्टों की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कुल 12 प्लास्टिक बोरों में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया। जिसका कुल वजन 208.830 किलोग्राम पाया गया। इसके अतिरिक्त एक प्लास्टिक की केन में रखा 3.480 किलोग्राम अवैध अफीम भी जप्त की गई। मौके से एक अवैध लोहे की पिस्टल मय मैगजीन एवं दो जिंदा राउंड भी बरामद किए गए। आरोपी मौके से भाग गए पुलिस कार्रवाई के दौरान रात्रि एवं अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा तत्काल क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की। लेकिन नहीं मिला। थाना प्रभारी ताल निरीक्षक स्वराज डाबी ने बताया संभावित स्थानों पर आरोपी की तलाश की जा रही है। फरार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। यह आरोपी फरार आमिन खा पिता रुस्तम खा निवासी मकनपुरा ताल
छोटू उर्फ बुक्कु खा पिता रुस्तम खा निवासी मकनपुरा ताल
इब्राहिम पिता गफूर खा निवासी खेडा, थाना बरखेड़ाकलां यह सामग्री की जब्त 12 प्लास्टिक बोरों में भरा 208.830 किलोग्राम डोडाचूरा किमती लगभग 4 लाख 17 हजार। प्लास्टिक केन में भरी 3.480 किलोग्राम अवैध अफीम
किमती लगभग 5 लाख 22 हजार। एक अवैध पिस्टल मय दो जिंदा राउंड
किमती लगभग 30 हजार। सिल्वर रंग की इंडिगो कार क्रमांक GJ05BV0258
किमती लगभग 4 लाख।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments