Saturday, April 11, 2026
Homeफूडबाजार के स्वाद से हुए बोर? 5 मिनट में बनाएं आलू का...

बाजार के स्वाद से हुए बोर? 5 मिनट में बनाएं आलू का स्पेशल नाश्ता, जानें रेसिपी


Last Updated:

Aloo Cut Chaat Recipe: अगर आपका कुछ चटपटा खाने का मन है, तो 5 मिनट में आप आलू से स्वादिष्ट आलू कट चाट बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी. जानिए इसकी रेसिपी.

जहानाबाद: वैसे तो बारिश का मौसम अब समाप्त होने को है. हालांकि, नाश्ता में चटपटा खाने का मन हर मौसम ही करता है. सर्दी हो या गर्मी या चाहे बरसात. चटपटा खाने का मन करता है तो कोई भी व्यक्ति सीधे बाजार चले जाते हैं जहां अलग अलग प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन ठेला या फिर होटल्स या रेस्तरां में मिल जाते हैं. हालांकि, गरम और ताजा तो ठेला पर ही मिल सकता है. आलू एक ऐसा सब्जी है, जो सभी में राजा है. आलू का स्वाद अलग अलग तरीकों से लिया जा सकता है.

सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें आलू कट चाट 
आज हम आपको आलू से संबंधित एक ऐसा आइटम बताने जा रहे हैं, जो ठेला पर तो मिल ही जाएगा. हालांकि, आप इसे घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसमें ज्यादा सामान भी नहीं लगता है और जल्दी तैयार हो जाता है. आलू से तैयार होने वाला यह व्यंजन आलू कट चाट है, जिसे सिर्फ 5 मिनट में ही तैयार कर सकते हैं. फिर चलिए जानते हैं कि घर पर आलू कट चाट कैसे तैयार किया जाता है.

आलू कट चाट में लगने वाला सामान 
आलू कट चाट बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से कुछ सामान लाना होगा. वैसे ज्यादातर इसमें से सामान घर पर भी मिल सकता है. आलू कट चाट बनाने के लिए इमली, आलू, नमक, काली मिर्च और जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला की जरूरत पड़ती है. यदि हरा और खड़ा धनिया हो तो बारीक काटकर उसे भी व्यंजन बनाने के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं. ज्यादा देर नहीं लगेगा और झटपट तैयार भी हो जाएगा.

आलू कट चाट बनाने की विधि 
जब मार्केट से आलू कट चाट बनाने की सामग्रियां इकट्ठा तैयार कर लेते हैं फिर बनाने की प्रक्रिया भी जानना है. जरूरत के हिसाब से आलू लें. फिर सबसे पहले प्रेशर कुकर या किसी भी बर्तन में आलू में नमक डालकर बॉयल कर लेंगे. 15 मिनट में जब आलू उबल जाए तो प्रेशर कुकर से आलू को बाहर निकाल कर किसी बर्तन में रख दें. थोड़ी देर पंखे की हवा लगने दें. जब 5 मिनट में ठंडा हो जाए तो आलू का छिलका हटा कर गोल गोल 5 से 6 टुकड़ों में काट लें.

स्वाद ऐसा की बार-बार खाने का करेगा दिल
इसके बाद फिर एक प्लेट में सजाकर रख लें. उसके बाद उसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर, काली मिर्च और जीरा पाउडर, चाट मसाला, स्वादानुसार नमक और इमली पानी डालकर मिला लें. अच्छे से मिलाने के बाद आप इसे मेहमान को परोस सकते हैं. स्वाद इसका ऐसा होता है कि बार बार खाने का दिल करेगा.

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बाजार के स्वाद से हुए बोर? 5 मिनट में बनाएं आलू का स्पेशल नाश्ता, जानें रेसिपी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments