Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबात करने से मना किया, भाई को भेजे पर्सनल फोटो: भिंड...

बात करने से मना किया, भाई को भेजे पर्सनल फोटो: भिंड के उमरी में किशोरी की शिकायत के बाद युवक पर केस; आरोपी फरार – Bhind News


भिंड के उमरी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा 16 वर्षीय किशोरी को परेशान करने का मामला सामने आया है। किशोरी के दोस्ती से इनकार करने पर युवक ने उसके निजी फोटो उसके भाई को भेज दिए। मामले में उमरी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

.

बात करने से मना करने पर भाई को भेजे फाेटो

उमरी टीआई शिवप्रताप सिंह राजावत ने बताया कि 20 साल के आरोपी युवक ने एक साल पहले किसी तरह किशोरी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया था। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत हुई, जिस दौरान युवक ने किशोरी के कुछ निजी फोटो भी ले लिए। युवक की हरकतों से परेशान होकर दो माह पहले किशोरी ने उससे बात करना बंद कर दिया था।

बातचीत बंद होने के बाद भी युवक लगातार फोन और मैसेज कर किशोरी को परेशान करता रहा। तंग आकर किशोरी ने अपने परिवार को इस बारे में बताया। इसके बाद परिवार ने युवक के घरवालों से शिकायत की और उसे डांटा। इससे नाराज होकर युवक ने शनिवार को किशोरी के निजी फोटो उसके भाई को भेज दिए।

पूरा मामला भिंड के ऊमरी थाना क्षेत्र का है।

जांच कर रही पुलिस

टीआई राजावत ने बताया कि इसके बाद किशोरी ने रविवार को थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने युवक द्वारा भेजे गए मैसेज भी पुलिस को दिखाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments