Last Updated:
कठुआ अपडेट: जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से त्राहिमाम मचा हुआ है. कठुआ और किश्तवाड़ के बाद अब कुपवाड़ा में बादल फटने की खबर आ रही है. हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
अब कुपवाड़ा में बादल फटने की खबर आ रही है.Jammu Kashmir Cloud burst: जम्मू-कश्मीर को पता नहीं किसकी नजर लग गई है. पहले, किश्तवाड़, फिर कठुआ और अब कुपवाड़ा में बादल फटने की खबर आ रही है. कठुआ जिले में दो स्थानों पर रविवार तड़के बादल फटने से पांच बच्चों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और स्थानीय प्रशासन, पुलिस व NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं. जिले में कई घर मलबे में बदल गए हैं. किश्तवाड़ जिले के पद्दार इलाके में गुरुवार को बादल फटने की घटना के बाद हुई है, जिसमें कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई थी. रविवार तड़के मूसलाधार बारिश के बाद, जिससे स्थानीय नदियां उफान पर आ गई थीं. कठुआ के राजबाग के जोध घाटी गांव और जंगलोट के बागरा गांव में बादल फटने की घटनाएं हुईं.
जम्मू संभाग में अगले 56 घंटे तक का अलर्ट जारी किया गया है. सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए है. खराब मौसम को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर दी गई है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक्स पर पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा, ‘खराब मौसम के कारण, सभी यात्रा काउंटरों पर यात्रा पंजीकरण अस्थायी रूप से 2 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है. तीर्थयात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की घोषणाओं के लिए अपडेट रहें.‘ इधर बादल फटने की वजह से रास्ते टूट गए, जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में लोगों की आवाजाही बंद. पुरानी बिल्डिंग इमारतों के आसपास जाना बंद. नहर, नदी नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का आदेश दिया गया है.

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

