Saturday, August 1, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसंसद में भगवा प्रदर्शन पर हिंदू जागरण मंच नाराज: सहारनपुर में...

संसद में भगवा प्रदर्शन पर हिंदू जागरण मंच नाराज: सहारनपुर में लोकसभा अध्यक्ष से सांसदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग – Saharanpur News




सहारनपुर में हिंदू जागरण मंच ने भगवा वस्त्र पहनकर किए गए राजनीतिक प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की है। शनिवार दोपहर दो बजे हुई बैठक में संगठन ने इसे सनातन संस्कृति और साधु-संतों की परंपरा का अपमान बताया। लोकसभा अध्यक्ष से प्रदर्शन से संबंधित सांसदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। हिंदू जागरण मंच पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने इस प्रदर्शन को ‘अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया। उन्होंने सांसद इमरान मसूद, पप्पू यादव और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। ‘भगवा का राजनीतिक उपयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत’ सिंह ने स्पष्ट किया कि भगवा केवल एक रंग नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, त्याग, तपस्या, राष्ट्रसेवा और संत परंपरा का पवित्र प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र प्रतीक का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उपयोग करना भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। संगठन का मानना है कि राजनीति के लिए संसद उपयुक्त मंच है, लेकिन धार्मिक प्रतीकों का राजनीतिक प्रदर्शन में उपयोग नहीं होना चाहिए। ‘भगवा का अपमान करने वालों पर कठोर कार्रवाई हो’ ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष से संसद की गरिमा बनाए रखने के लिए ऐसे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और उनकी सदस्यता समाप्त करने पर विचार करने की मांग की। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से देश की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करने की अपील भी की। यह बैठक शास्त्री नगर स्थित कार्यालय पर शनिवार दोपहर दो बजे आयोजित हुई थी। इसमें संगठन के महानगर अध्यक्ष रामदीप बंसल के साथ मनोज तिवारी, कुलदीप राणा प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, घनश्याम तिवाड़ी, परमानंद, आलोक कुमार और अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments