Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यदिल्लीराहुल ने दिल्ली में ऑटो ड्राइवरों के साथ खाना खाया: यूनिफॉर्म...

राहुल ने दिल्ली में ऑटो ड्राइवरों के साथ खाना खाया: यूनिफॉर्म पहनी, पार्क में जमीन पर बैठे, आधे घंटे बातचीत की; कहा- संसद में मुद्दे उठाएंगे

  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Auto Drivers Lunch Meeting Video Update | Delhi Todarmal Park

नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के बंगाली मार्केट में बने टोडरमल पार्क में ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स से मिले।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के बंगाली मार्केट में बने टोडरमल पार्क में ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने ऑटोचालकों से बात की। राहुल उनका यूनिफॉर्म पहने भी नजर आए।

पार्क में बैठे राहुल के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वे ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे ऑटो की सवारी करते भी नजर आए।

राहुल ने ऑटो ड्राइवर्स से रोजमर्रा की चुनौतियों, उनकी इनकम, बढ़ते खर्चों और काम करने के हालात के बारे में जाना। उनकी शिकायतें सुनीं, उनकी जीवनशैली और समस्याओं पर चर्चा की।

राहुल गांधी और ऑटो ड्राइवर्स की तस्वीरें…

राहुल पार्क में जाकर जमीन पर बैठ गए। वहां ऑटो ड्राइवर्स पहले से मौजूद थे।

राहुल पार्क में जाकर जमीन पर बैठ गए। वहां ऑटो ड्राइवर्स पहले से मौजूद थे।

राहुल ने ऑटो ड्राइवर्स की यूनिफॉर्म पहनी। बच्चों और लोगों से बातचीत की।

राहुल ने ऑटो ड्राइवर्स की यूनिफॉर्म पहनी। बच्चों और लोगों से बातचीत की।

राहुल ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ पूड़ी-सब्जी खाई।

राहुल ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ पूड़ी-सब्जी खाई।

राहुल का ऑटो में सवारी करने का वीडियो भी सामने आया है।

राहुल का ऑटो में सवारी करने का वीडियो भी सामने आया है।

राहुल ने कहा- संसद में उठाएंगे ऑटो ड्राइवर्स से जुड़े मुद्दे

  • राहुल गांधी से मिलने के बाद एक ऑटो ड्राइवर ने कहा, ‘राहुल ने हमसे बातचीत की। हमारे मुद्दे उठाने, हमारे बीमा और दूसरी सहायता दिलाने का वादा किया। हमने साथ मिलकर खाना भी खाया। जब हम खाना खा रहे थे, तभी वे अचानक हमसे मिलने आ गए, और हमें बहुत अच्छा लगा।’
  • ऑटो ड्राइवर रमेश प्रसाद ने बताया कि हमने राहुलजी से बताया कि हमारा काम बहुत धीमा चल रहा है। उन्होंने मेरे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और रोज की कमाई और खाने-पीने का खर्च कैसे चलाते हैं, इस बारे में पूछा। हमने राहुल गांधी जी के साथ दाल, रोटी और सब्ज़ी का सादा भोजन किया।
  • ऑटो ड्राइवर अरिंदर कुमार शाह ने बताया कि हमने महंगाई के बोझ, खासकर गैस की बढ़ती कीमतों के बारे में बात की, जिसने गुजारा करना बेहद मुश्किल बना दिया है। राहुल जी ने हमारी हेल्प करने का वादा किया और कहा कि वे हमारी शिकायतों को सीधे संसद में उठाएंगे। हम सभी ने रोटी और आलू की सब्जी खाई।

राहुल कभी मैकेनिक से कभी ट्रक ड्राइवर से मिले, 4 PHOTOS

मई 2023 में राहुल ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक ट्रक में सफर किया। उन्होंने ड्राइवरों से सड़क, कमाई और काम की समस्याओं पर बात की और ढाबे पर भी समय बिताया।

मई 2023 में राहुल ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक ट्रक में सफर किया। उन्होंने ड्राइवरों से सड़क, कमाई और काम की समस्याओं पर बात की और ढाबे पर भी समय बिताया।

जून 2023 में राहुल दिल्ली के करोल बाग में मोटरसाइकिल मैकेनिकों के बीच गए। वहां बाइक रिपेयरिंग सीखी और मैकेनिकों से बातचीत की।

जून 2023 में राहुल दिल्ली के करोल बाग में मोटरसाइकिल मैकेनिकों के बीच गए। वहां बाइक रिपेयरिंग सीखी और मैकेनिकों से बातचीत की।

सितंबर 2023 में दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर राहुल कुलियों से मिले। लाल शर्ट पहनकर सामान भी उठाया।

सितंबर 2023 में दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर राहुल कुलियों से मिले। लाल शर्ट पहनकर सामान भी उठाया।

दिसंबर 2024 में राहुल ने कालकाजी सब्जी मंडी में सब्जी दुकानदारों और आम लोगों से मुलाकात की।

दिसंबर 2024 में राहुल ने कालकाजी सब्जी मंडी में सब्जी दुकानदारों और आम लोगों से मुलाकात की।

———————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में राहुल गांधी से मिले ‘मोहम्मद दीपक’: गले लगाया; बोले- कोटद्वार आकर तुम्हारे जिम की मेंबरशिप लूंगा

उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘बाबा’ शब्द पर हुए विवाद से जुड़े मोहम्मद दीपक फरवरी में राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। जिम ट्रेनर दीपक कुमार ने एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को बचाने के लिए खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताया था। राहुल ने दीपक से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें ‘साहस की लौ’ बताया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments