Friday, May 29, 2026
Homeटेक्नोलॉजी10000mAh बैटरी वाला एक और फोन जल्द मारेगा एंट्री, कैमरा समेत कई...

10000mAh बैटरी वाला एक और फोन जल्द मारेगा एंट्री, कैमरा समेत कई डिटेल्स आई सामने


10,000mAh बैटरी वाला एक और फोन जल्द लॉन्च होने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। फोन के फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है। ऑनर का यह फोन पिछले साल आए Honor X70 का अपग्रेड होगा, जिसमें 8,300mAh की बैटरी मिलती है। Honor पहले भी बड़ी बैटरी वाले फोन लॉन्च कर चुका है। चीनी कंपनी का यह फोन दमदार बैटरी के साथ-साथ जबरदस्त फीचर्स के साथ आएगा।

जून में होगा लॉन्च

Honor X80 को 10 से 20 जून के बीच लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन हाल में लॉन्च हुए Honor X80i के बाद इस सीरीज का दूसरा फोन होगा। इस फोन में कंपनी ने 7,000mAh की बैटरी दी है। इसमें 12GB रैम और MediaTek Dimensity 6500 Elite चिपसेट दिया गया है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर ऑनर के इस फोन के लॉन्च से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

मिलेगी 10000mAh की बैटरी

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Honor X80 5G में 10,000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 90W फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है। इस फोन में शॉक रेसिस्टेंट बॉडी दी जाएगी, जो डिवाइस को मजबूत बनाएगा। इस फोन को Mystic Black, Moonlight White, Lightning Red और Vibrant Orange कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

Honor के इस अपकमिंग फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में LTPO OLED पैनल मिलेगा, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स तक की है। साथ ही, फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। ऑनर के इस फोन में Qualcomm का मिड रेंज का चिपसेटमिल सकता है।

यह फोन Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिए जाने की संभावना है। कनेक्टिविटी की बात करें तो चीनी कंपनी का यह फोन 5G, 4G, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy S27 Pro में मिलेगा, Galaxy S27 Ultra से बेहतर कैमरा? नई लीक से यूजर्स हैरान





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments