Friday, April 17, 2026
Homeदेशबादलों की गड़गड़ाहट, हवा की सनसनाहट...दिल्‍ली-NCR में आंधी-तूफान के साथ बारिश

बादलों की गड़गड़ाहट, हवा की सनसनाहट…दिल्‍ली-NCR में आंधी-तूफान के साथ बारिश


Last Updated:

IMD Weather News: मौसम विभाग ने गर्मी से उबल रहे उत्‍तर भारत के मौसम में बदलाव आने की भविष्‍यवाणी की थी. दिल्‍ली-एनसीआर के तापमान में भी गिरावट आने का पूर्वानुमान था. अब IMD की यह भविष्‍यवाणी सच साबित हुई है.

दिल्‍ली-एनसीआर में आधी रात के बाद आंधी-तूफान के साथ हल्‍की बारिश हुई है. (PTI/फाइल फोटो)

हाइलाइट्स

  • IMD की भविष्‍यवाणी हुई सच, दिल्‍ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज
  • राष्‍ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ हल्‍की बारिश
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर से हुआ एक्टिव, मुंबई से केरल तक बरसात

IMD Weather News: मौसम विभाग ने एक से दो दिन पहले भीषण गर्मी से झुलस रहे उत्‍तर-पश्चिम भारत के मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई थी. IMD की यह भविष्‍यवाणी शनिवार आधी रात के बाद और रविवार तड़के को सच साबित हुई. दिल्‍ली-एनसीआर के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदला. आंधी-तूफान के साथ बारिश होने से 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के टॉर्चर से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली. तेज हवा के चलते देश की राजधान दिल्‍ली के कई इलाकों में बिजली जाने से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा. मौसम में बदलाव के बाद रविवार को गर्मी का तेवर नरम रहने की पूरी संभावना है. दूसरी तरफ, दक्षिण-पश्चिम मानसून पर जो ब्रेक लगा था, अब वह हट गया है. बंगाल की खाड़ी में लगातार नए सिस्टम के डेवलप होने से मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. मुंबई में बारिश का दौर फिर से शुरू हो चुका है. दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे प्रदेशों के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है.

दिल्‍ली-एनसीआर में मौसम ने पलटी मारी है. शनिवर आधी रात के बाद आंधी-तूफान और हल्‍की से तेज बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई. रविवार तड़के बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की तड़तड़ाहट के साथ लोगों की नींद खुली. राष्‍ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम के मिजाज को देखते हुए IMD को अलर्ट जारी करना पड़ा. मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की सलाह दी गई. मौसम विज्ञानियों ने कहा कि दिल्‍ली में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है. इसके साथ ही 80 से 100 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल रही हैं, ऐसे में घरों से बाहर न निकलें और अनावश्‍यक ट्रैवल से बचें. बता दें कि दिल्‍ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी था. अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था. आमलोगों को 54 डिग्री वाली गर्मी का अहसास होने लगा था. मौसम में आए बदलाव से राहत मिलने की उम्‍मीद है.

मानसून फिर से हुआ एक्टिव

मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो चुका है. इस वजह से महाराष्‍ट्र, गोवा, केरल, कर्नाटक, केरल जैसे प्रदेशों के कई शहरों में मूसलाधार बार‍िश हुई है. मुंबई वासियों को तकरीबन दो हफ्तों के गैप के बाद भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, बंगाल की खाड़ी में लगातार दो सिस्‍टम के एक्टिव होने की वजह से ठहरे मानसून का एक बार फिर से रफ्तार मिली है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून झारखंड, बिहार, उत्‍तर प्रदेश जैसे राज्‍यों में मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा. इसके चलते इन प्रदेशों में बारिश का दौर शुरू होगा. फिलहाल बिहार से लेकर उत्‍तर प्रदेश तक भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है. इस वजह से सामान्‍य जनजीवन पटरी से उतर गया है.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments