Friday, April 17, 2026
Homeदेशअमित शाह की 2 भविष्यवाणी, 1 तो अभी हो गई सच, दूसरी...

अमित शाह की 2 भविष्यवाणी, 1 तो अभी हो गई सच, दूसरी का इंतजार करेगा विपक्ष


होमताजा खबरदेश

अमित शाह की 2 भविष्यवाणी, 1 तो अभी हो गई सच, दूसरी का इंतजार करेगा विपक्ष

Last Updated:

लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा पूरी होने के बाद वोटिंग प्रक्रिया हुई. इस दौरान बिल के पक्ष में कुल 298 सदस्यों ने वोटिंग की तो वहीं खिलाफ में 230 सदस्यों ने वोट दिया. इसके साथ ही यह बिल लोकसभा में गिर गया. कुल 528 सदस्यों ने हिस्सा लिया था, जिसके हिसाब से दो-तिहाई बहुमत 352 वोट होता है.

Zoom

महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी सदस्यों के सवालों के जवाब दिए. (फोटो: पीटीआई)

नई दिल्लीः लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर जोर-शोर से चर्चा चली. बिल पर वोटिंग होने से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने करीब एक से डेढ़ घंटे तक सभी सवालों के जवाब दिए. इस दौरान अमित शाह ने दो बड़ी भविष्यवाणी की. अमित शाह ने स्पष्ट रूप से कहा, ‘मैं समझ रहा हूं कि विपक्षी दल वोट नहीं देंगे तो महिला आरक्षण बिल गिर जाएगा.’ इसके अलावा उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की आगामी चुनावों में विपक्ष को महिलाओं का विरोध देखने को मिलेगा. अमित शाह ने कहा, ‘आप चुनावों में महिलाओं के प्रकोप से बच नहीं पाएंगे.’

‘महिलाओं के लिए जिससे लड़ना पड़े, लड़ेंगे…’
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि महिलाओं के आरक्षण देने के लिए जिससे लड़ना पड़े, लड़ेंगे लेकिन उनका हक दिलाकर रहेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष हमेशा हमारे द्वारा लाए गए सभी बिल और कानून का विरोध किया. उन्होंने सभी उन बिल को गिनाए, जिनका विरोध विपक्ष किया गया. हमने 370 हटाया इन्होंने विरोध किया. हमने 370 हटाया इन्होंने विरोध किया. राम मंदिर बनाया इन्होंने विरोध किया. तीन तलाक हटाया इन्होंने विरोध किया. सर्जिकल स्ट्राइक किया इन्होंने विरोध किया.

विपक्ष पर गृहमंत्री अमित शाह का गंभीर आरोप
गृहमंत्री अमित शाह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर लोकसभा में सदस्यों को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने विपक्ष पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष का ये विरोध इस बिल के लागू होने से नहीं बल्कि महिला के आरक्षण के विरोध में है. साथ ही उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2029 तक महिला सशक्तिकरण का वादा पूरा करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं वादा करता हूं कि 2029 का लोकसभा चुनाव महिला आरक्षण के साथ ही पूरा होगा.

राहुल गांधी ने किया ट्वीट
लोकसभा में बिल गिरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया. राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि संशोधन विधेयक गिर गया. उन्होंने महिलाओं के नाम पर, संविधान को तोड़ने के लिए, असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया. भारत ने देख लिया. INDIA ने रोक दिया. जय संविधान.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments