कानपुर के परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह बाबा आनंदेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह करीब 7 बजे गर्भगृह के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। प्राकृतिक फूलों, ताजे फलों और बेलपत्रों से किए गए श्रृंगार को देखने के लिए सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रृंगार के बाद बाबा की भव्य आरती की गई। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। आरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद भी वितरित किया गया। मोगरा और बेला के फूलों से सजा शिवलिंग बाबा आनंदेश्वर के शिवलिंग के चारों ओर सफेद मोगरा और बेला के फूलों की सजावट की गई। इसके ऊपर नारंगी और लाल रंग के जरबेरा व गेंदे के फूलों से गोलाकार आकृतियां बनाई गईं। रंग-बिरंगे फूलों की सजावट ने पूरे दरबार को आकर्षक बना दिया। चंदन से बनाया गया त्रिपुंड श्रृंगार के दौरान शिवलिंग पर पीले चंदन का लेप लगाया गया। इसके ऊपर काले रंग से त्रिपुंड और अर्धचंद्र बनाया गया। त्रिपुंड के बीच लाल कुमकुम से तीसरी आंख का स्वरूप उकेरा गया, जिसने बाबा के स्वरूप को और भव्य बना दिया। बेलपत्र पर लिखा गया ‘राम’ नाम श्रृंगार में चारों ओर गुलाबी कमल और लाल गुलाब के फूल सजाए गए। शिवलिंग के पास रखे बेलपत्रों पर चंदन और कुमकुम से ‘राम’ नाम अंकित किया गया। बाहरी घेरे में रुद्राक्ष की मालाएं और ताजे फलों से भी सजावट की गई। श्रृंगार के बाद बाबा को पेड़ा और बर्फी का विशेष भोग लगाया गया। आरती के बाद यही महाप्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। सुबह बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
Source link
बाबा आनंदेश्वर का फूलों और फलों से हुआ दिव्य श्रृंगार: मोगरा-बेलपत्र से सजा दरबार, पेड़ा-बर्फी का लगा भोग – Kanpur News
RELATED ARTICLES

