Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबारिश में अगर अव्यवस्था हुई तो नपेंगे अधिकारी: जलकल और निगम...

बारिश में अगर अव्यवस्था हुई तो नपेंगे अधिकारी: जलकल और निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक में फूटा महापौर का गुस्सा, दी चेतावनी – Prayagraj (Allahabad) News



जलकल कार्यालय प्रयागराज में अधिकारियों के साथ समीक्षा करते महापौर गणेश केसरवानी।

मानसून के इस बार समय से पहले आने की संभावना को देखते हुए नालों की सफाई और सीवर के मेन होल के ढक्कनों के बदलने का कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में कार्यों की गुणवत्ता को बनाए रखने को लेकर बुधवार को महापौर गणेश केसरवानी ने जलकल के अधिकारियों व नगर निगम

.

12 घंटे के अंदर हटे सीवर की सिल्ट समीक्षा बैठक के दौरान महापौर ने सख्त हिदायत दी कि सफाई के दौरान अक्सर देखा जाता है कि सीवर का सिल्ट निकालने के बाद उसे कई दिनों तक सड़क पर ही सूखने के लिए छोड़ दिया जाता है। इससे सड़क से गुजरने वालों को काफी दिक्कत होती है। इसको देखते हुए यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि सिल्ट निकालने के 12 घंटों के अंदर उसको सड़क से साफ कर दिया जाए। इसके साथ ही सभी जोनों में वर्षा ऋतु के पहले मेन लाइनों में तथा गलियों में स्थिति सीवर लाइनों में मेन होलिंग का कार्य,पानी लिकेज को ठीक करने का कार्य तथा टूटे सीवर के ढक्कनों को बदलने का कार्य युद्व स्तर पर करने के निर्देश दिए। ताकि वर्षा अधिक होने पर जल भराव की स्थिति न उत्पन्न हो तथा सभी शहर वासियों को शुद्व पेयजल की आपूर्ति की जा सके। सभी कार्यो की जीपीएस फोटो भी मंगाई जाए।

शहर के सभी वार्डों में लगाए गए है 10 वाटर एटीएम महाप्रबन्धक जलकल ने बताया कि विभाग की तरफ से शहर के सभी वार्डो में 10 स्थानों पर वॉटर एटीएम,29 स्थानों पर टैंक टाइप स्टैण्ड पोस्ट तथा 20 स्थानों पर पेयजल मटका जनता की आवश्यकताओं के दृष्टिगत लगाये गये है, जो वर्तमान में कार्य कर रहे है। सभी वार्डों में मेन होलिंग का कार्य मैनुअल तथा मशीनों के माध्यम से कराये जा रहे है, जो वर्षा ऋतु आगमन के पूर्व पूर्ण कर लिये जायेगें। इस दौरान महापौर ने कहा कि मुख्यालय और जोन स्तर पर भी स्थानों पर एक पट लगाए जाए। जिसमें क्षेत्रीय जोनल अधिकारी, सहायक अभियंता, अवर अभियंता का नाम व मोबाइल नंबर अंकित किए जाए। समाचार पत्रों और आम जनता की तरफ से मिलने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments