बार एसोसिएशन, बीकानेर के चुनाव में अजय कुमार पुरोहित ने तेजकरण सिंह राठौड़ को 150 वोटों से हरा दिया है। वे चौथी बार अध्यक्ष का कामकाज संभालेंगे। शुक्रवार को बार एसोसिएशन के चुनाव हुए जिसमें अजय पुरोहित को 999 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेजकरणसिंह राठौड़ क
.
अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वालों में से सुखाराम मेघवाल को 82 और सकीना बानो को 69 वोट मिले। कुल 2296 मतदाता थे जिनमें से 2023 ने वोट डाला और 4 वोट खारिज हो गए। 273 वकील वोट डालने नहीं आए। मतदाताओं ने सुबह 10.30 बजे से सायंकाल 4.30 बजे तक वोट डाले। उसके बाद गिनती शुरू हुई और निर्वाचन अधिकारी अविनाशचन्द्र व्यास ने प्रत्याशियों को मिले वोट और विजेता प्रत्याशी की घोषणा की।
विजेता पुरोहित को सोमवार को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा और शपथ दिलाई जाएगी। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे चार प्रत्याशियों में से पहले से ही पुरोहित और राठौड़ में ही टक्कर मानी जा रही थी। अनुभवी पुरोहित ने युवा राठौड़ को मात दे दी। निर्वाचन कमेटी में व्यास के अलावा सोमदत्त पुरोहित, चन्द्रप्रकाश कुकरेती भी शामिल थे।चुनाव प्रक्रिया में ये रहे सहयोगी : विनोद पुरोहित, मदन गोपाल व्यास, रोहित खन्ना, कुलदीप सिंह, राजकुमारी पुरोहित, उमाशंकर बिस्सा, उमाशंकर शर्मा, विरेन्द्र आचार्य, राकेश रंगा, अजीत गोदारा, विजयपाल सिंह, विजय श्रृंगी।
अध्यक्ष अजय पुरोहित से बातचीत
Q| क्या काम कराना चाहेंगे? A| हाईकोर्ट बेंच लाना, स्टेट कमिशन बेंच को रेगुलर कराना, स्टेट ट्रिब्यूनल, वकीलों की आवासीय कॉलानी, अदालतों में स्टॉफ और वकीलों के लिए मूलभूत सुविधाओं पर प्राथमिकता से काम करेंगे। Q| रियासतकालीन कोर्ट परिसर की बिल्डिंग बचाने के लिए क्या करेंगे? A| बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा हमने हाईकोर्ट बेंच के लिए रखा है। इसकी सुरक्षा के लिए सरकार से बजट मांगेंगे। Q| कोर्ट परिसर में सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। क्या व्यवस्था करेंगे? A| पुलिस चौकी है में स्थाई स्टॉफ मांगेंगे। पार्किंग के पुख्ता इंतजाम करेंगे। पर्याप्त सुरक्षाकर्मी जुटाएंगे।
वोट के साथ हार-जीत का अंतर भी बढ़ा पिछले साल बार एसोसिएशन के चुनाव में 2073 मतदाता थे जिनमें से 1859 ने वोट डाले। विवेक शर्मा ने लक्ष्मीकांत रंगा को केवल 27 वोटों से हराया था। इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2296 में पहुंच गई और 2023 ने वोट डाले। पिछली बार की तुलना में इस बार 264 वोट ज्यादा डाले गए और जीत का अंतर भी ज्यादा रहा। अजय पुरोहित ने तेजकरण राठौड़ को 150 वोटों से हराया। पुरोहित के समर्थक हनुमान प्रसाद शर्मा ने कहा कि आरटीओ कार्यालय में बार रूम के लिए प्रयास होंगे।
92 साल के धन्ने सिंह ने डाला वोट बार एसोसिएशन बीकानेर के चुनाव में युवा वकीलों ने तो जोश और उत्साह के साथ भाग लिया ही, वयोवृद्ध वकील भी भागीदारी निभाने से पीछे नहीं रहे। 92 साल के धन्ने सिंह, 82 साल के अक्षयचंद्र गोदारा, 85 साल के बछराज कोठारी और 80 साल के रामकृष्णदास गुप्ता ने वोट डाले।

