Monday, May 25, 2026
Homeराज्यबिहारबिजली के खंभे से बांधकर ग्रामीणों ने चोरों को पीटा: मुर्गा...

बिजली के खंभे से बांधकर ग्रामीणों ने चोरों को पीटा: मुर्गा फार्म में चोरी करते 2 युवक पकड़ाए, पुलिस ने छुड़ाया – Jamui News


जमुई के खैरा थाना क्षेत्र में स्थित पूर्णा खैरा गांव में एक मुर्गा पोल्ट्री फार्म में चोरी का प्रयास करने वाले 2 युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना बाल गोपाल ढाबा के सामने स्थित पोल्ट्री फार्म की है।

.

ग्रामीणों ने दोनों चोरों को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। स्थानीय निवासी तूफानी यादव के अनुसार, पिछले कई महीनों से क्षेत्र में खेतों से मोटर पंप और अन्य सामान चोरी हो रहे थे। बुधवार को चोरों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

ग्रामीणों ने बिजली के खंभे में चोरों को बांधा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों को छुड़ाया

किसी ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को छुड़ाया और खैरा थाने ले गई। पूछताछ में एक चोर ने अपना नाम मिकी कुमार (18) बताया और टाउन थाना क्षेत्र के बिठलपुर का निवासी होने की बात कही। हालांकि, उसके आधार कार्ड में झारखंड का पता दर्ज है।

पुलिस दोनों चोरों को थाना ले गई है। खैरा थानाध्यक्ष मंटू कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments