Saturday, October 10, 2026
Homeराज्यबिहार10 अक्टूबर को केंद्रीय विद्यालय आरा का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम: राज्यपाल सैयद...

10 अक्टूबर को केंद्रीय विद्यालय आरा का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम: राज्यपाल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में हो सकते हैं शामिल, तैयारियां पूरी – udwant nagar News




उदवंतनगर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आरा में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा। इसमें बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम की तैयारियों में जिला प्रशासन पूरी तरह लगा हुआ है। राज्यपाल का हेलीकॉप्टर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परिसर में उतरेगा, जिसके लिए हेलीपैड बनाया गया है। इसके बाद वे विश्वविद्यालय के परीक्षा सभागार में मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर केंद्रीय विद्यालय पहुंचेंगे। केंद्रीय विद्यालय के बच्चे कई दिनों से सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। वे राज्यपाल के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे। वार्षिकोत्सव की निगरानी केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल एस अहमद खान कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments