Last Updated:
RK Singh-Pawan Singh News : लोकसभा चुनाव के दौरान आरके सिंह ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को लेकर कई कड़े बयान दिए थे जिससे दोनों के बीच दूरी बढ़ गई थी. लेकिन, ऐसा लगता है कि अब दोनों दिग्गजों के बीच अब सबकुछ ठीक हो गया है. बताया जा रहा है कि हाल ही में दोनों के बीच लगातार बैठकें हुईं, जिसमें वे अपनी पुरानी नाराजगी भूलकर आगे बढ़ने को तैयार हो गए हैं. बात कुछ ऐसी बनी है कि अब आरके सिंह खुद ही पवन सिंह को भाजपा में लाने की वकालत करने लगे हैं. आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ ऐसा कि पूरा गेम ही पलटता दिख रहा है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की साथ की तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया में खूब वायरल हुईं. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद आरके सिंह और पवन सिंह के बीच लगातार बातचीत हुई और बैठकों के दौर चले. अब आरके सिंह का रुख बदल गया है और ऐसा लगता है कि पवन सिंह से आपसी सियासी अदावत दूर हो गई है और वह खुद ही कह रहे हैं कि पवन सिंह को भाजपा में वापस ले लिया जाए. आरके सिंह ने खुद ही यह भी बताया कि पवन सिंह की भाजपा से नाराजगी के कारण थे और उस स्थिति में कोई भी व्यक्ति वैसा ही करता जैसा पवन सिंह ने किया था.
शाहाबाद के राजनीतिक समीकरणों में नया मोड़

पवन सिंह ने आरके सिंह से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था.
पवन सिंह की तरफ से भी मिले सकारात्मक संकेत
बता दें कि पवन सिंह ने भी बातचीत के दौरान सकारात्मक रवैया दिखाया है. उनके समर्थक भी इस समझौते से खुश हैं और मानते हैं कि इससे भाजपा को राजनीतिक मजबूती मिलेगी. पवन सिंह की वापसी से भाजपा के लिए भोजपुरी क्षेत्र में वोट बैंक मजबूत होगा.राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इस मेल-मिलाप से भाजपा को बिहार में और खासकर भोजपुरी क्षेत्र में फायदा होगा. पवन सिंह जैसे लोकप्रिय चेहरे का साथ पार्टी को मजबूती मिलेगी. यह भी साफ है कि चुनाव के मद्देनजर भाजपा इस रिश्ते को और मजबूती देना चाहती है.
आरा में आरके सिंह का जोरदार स्वागत किया गया
बहरहाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के इस रुख से स्पष्ट हो रहा है कि भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के बीच लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक दूरियां अब खत्म हो गई हैं और दोनों के रिश्ते सामान्य हो गए हैं. उम्मीद की जा रही है कि अब जल्दी ही पवन सिंह भाजपा में वापसी कर सकते हैं. बता दें कि शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह चंद्रवंशी जिला सम्मेलन में शामिल होने आरा के नागरी प्रचारणी सभागार पहुंचे थे. छह महीने बाद आरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम में आरके सिंह ने भाजपा की उपलब्धियों का उल्लेख किया और विपक्ष पर भी निशाना साधा.

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें

