Wednesday, September 30, 2026
Homeराज्यदिल्लीबिहार के मोतिहारी में 5 हजार घरों में पानी: 17 जिलों...

बिहार के मोतिहारी में 5 हजार घरों में पानी: 17 जिलों में बाढ़ का अलर्ट; यूपी की गलियों में नाव चली, आंध्र प्रदेश में कोहरा छाया




गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इससे 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। मोतीहारी में 5 हजार घर पानी से घिर गए हैं। बाढ़ के कारण 25 से ज्यादा स्कूल बंद हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के 17 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ समेत पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों से मानसून लौट चुका है। इसके चलते प्रदेश में बारिश कम हो गई है। उन्नाव में गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांवों और मोहल्लों में पानी घुस गया है। गलियों में नावें चल रही हैं। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के पडेरू में बारिश के बाद कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। तापमान में भी गिरावट आई है। सुबह के समय लोग हेडलाइट जलाकर सावधानी से गाड़ी चला रहे हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments