Saturday, August 1, 2026
Homeराज्यबिहारबिहार के 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: 7 अगस्त...

बिहार के 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: 7 अगस्त तक सुहावना रहेगा मौसम, अबतक सामान्य से 42% कम हुई बारिश – Patna News


बिहार में मानसून एक्टिव है। इससे प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की और तेज बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

.

इन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

राज्य के बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इन जिलों में धूप-छांव का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त तक मौसम के सुहावना बने रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में पटना, बेतिया, नालंदा, रक्सौल, सासाराम आदि जिलों में बारिश हुई। हालांकि, अब भी राज्य में सामान्य से 42 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में अलग है मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार में फिलहाल मानसूनी सिस्टम पूरी तरह कमजोर नहीं पड़ा है। हवा में नमी की मात्रा अधिक है और स्थानीय स्तर पर लगातार बादल बन रहे हैं।

यही कारण है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रोजाना कहीं बारिश तो कहीं केवल गरज-चमक और तेज हवा जैसी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रहेगा।

पटना में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी में आज बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगा। अधिकतम तापमान करीब 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। उमस बनी रहेगी, लेकिन बारिश के कारण बीच-बीच में गर्मी से थोड़ा राहत मिल सकती है।

बिहार में अबतक 42 प्रतिशत कम हुई बारिश

बिहार में अब तक 503.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 297.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राज्य में अब तक 42 प्रतिशत कम बारिश हुई है। कुछ दिन पहले यह कमी करीब 37 प्रतिशत थी, लेकिन हाल के दिनों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से बारिश की कमी और बढ़ गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments