पासपोर्ट बनवाने या उससे जुड़ी सेवाएं लेने वाले आवेदकों के लिए शनिवार को विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने एक अगस्त को विशेष पासपोर्ट सेवा अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत अवकाश के दिन भी लखनऊ क्षेत्र के सभी पासपोर्ट सेवा केंद्र और पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खुले रहेंगे। 5500 अतिरिक्त ऑनलाइन अपॉइंटमेंट स्लॉट जारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान आवेदकों की सुविधा के लिए करीब 5500 अतिरिक्त ऑनलाइन अपॉइंटमेंट स्लॉट जारी किए गए हैं। लखनऊ क्षेत्र के चार पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) और 33 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) में पासपोर्ट संबंधी सेवाएं दी जाएंगी। इच्छुक आवेदक पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। 17 अगस्त से शिकायत व्यवस्था में बदलाव क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन शिकायत निवारण प्रणाली में भी बदलाव किया है। अब 17 अगस्त से केवल वही आवेदक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे, जिन्होंने पहले से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लिया होगा। बिना ऑनलाइन समय लिए आने वाले लोगों की शिकायतें नहीं सुनी जाएंगी। कार्यालय का कहना है कि नई व्यवस्था से शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और सुगम होगी।
Source link
पासपोर्ट आवेदकों के लिए आज विशेष सेवा अभियान: लखनऊ क्षेत्र के 4 पीएसके और 33 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र करेंगे काम – Lucknow News
RELATED ARTICLES

