Tuesday, December 2, 2025
Homeराज्यबिहारबिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें: रुझानों में NDA को 145-160 सीटें,...

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें: रुझानों में NDA को 145-160 सीटें, दिल्ली ब्लास्ट में बिहार के युवक की मौत, वोटिंग के लिए भैंस की सवारी – Bihar News


.

आज की सबसे बड़ी खबर बिहार चुनाव को लेकर है। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग हुई। दैनिक भास्कर रिपोर्टर्स पोल में NDA को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

टॉप 15 खबरें…

1. 145-160 सीटों के साथ बिहार के रुझानों में NDA सरकार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दोनों फेज की वोटिंग खत्म हो चुकी है। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग हुई। दैनिक भास्कर रिपोर्टर्स पोल में NDA को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है, जबकि महागठबंधन 73 से 91 सीटों पर आगे नजर आ रहा है। प्रशांत किशोर की जन सुराज के कैंडिडेट 3 सीटों पर कड़े मुकाबले में हैं और पार्टी का खाता खुल सकता है। पूरी खबर पढ़ें

2. बिहार में वोटिंग खत्म, 5 बजे तक रिकॉर्ड 67.14% मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी फेज का मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया। हालांकि कतार में खड़े वोटर्स वोट डाल पाएंगे। वहीं संवेदनशील 4,109 बूथों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। आखिरी फेज में 20 जिलों की 122 सीटों पर शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान हुआ है। मुस्लिम बहुल किशनगंज में सबसे ज्यादा 76.26% मतदान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें

3. दिल्ली ब्लास्ट में बिहार के युवक पंकज की मौत

दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए 12 लोगों में बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले पंकज सहनी (22) भी शामिल हैं। पंकज समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर का निवासी था। उनके पिता रामबालक सहनी ने बताया कि, पंकज दिल्ली में कैब सर्विस में ड्राइवर था। जिस वक्त दिल्ली में ब्लास्ट हुआ पंकज किसी बुकिंग पर जा रहा था। कार में वो अकेले ही था। पूरी खबर पढ़ें

4. वोटिंग से पहले ज्योति सिंह के होटल में रेड

दूसरे फेज की वोटिंग से पहले देर रात काराकाट से निर्दलीय कैंडिडेट ज्योति सिंह के होटल में पुलिस ने रेड की। जिस होटल में वो ठहरी थीं वहां की तलाशी ली गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें ज्योति सिंह SDM से कह रही हैं मुझे क्यों परेशान किया जा रहा है। आप लोगों ने मेरे कमरे की तलाशी क्यों ली। मैं क्या कोई अपराधी हूं। पूरी खबर पढ़ें

5. बगहा में 15 हजार लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार

बगहा के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के दोन पंचायत के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। इस पंचायत में करीब 22 गांव हैं, जिसमें 15 हजार वोटर्स हैं। इन वोटर्स के लिए बूथ संख्या 1 से 19 बनाए गए हैं। इन बूथों पर 4 बजे तक सिर्फ एक वोट पड़ा है। बूथ पर सिर्फ सुरक्षाकर्मी और मतदानकर्मी दिख रहे हैं। ग्रामीणों ने जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें

6. पत्नी के साथ बाहुबली अशोक महतो ने डाला वोट

बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी है। इनमें 3 जिलों की 4 सीटों पर बाहुबलियों की पत्नी और बेटे चुनावी मैदान में हैं। नवादा के वारिसलीगंज से बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी चुनाव लड़ रही हैं। वो अपनी पत्नी के साथ वोट देने पहुंचे। उनका मुकाबला बाहुबली अखिलेश सिंह की पत्नी और बीजेपी उम्मीदवार अरुणा देवी से है। पूरी खबर पढ़ें

7. वोटिंग के बीच JDU ऑफिस के वॉर रूम में CM

बिहार में आज सेकेंड फेज के लिए वोटिंग हुआ। 122 विधानसभा सीटों के लिए 20 जिलों में मतदान कराया गया। चुनाव में NDA और महागठबंधन की प्रतिष्ठा दांव पर है। मतदान के बीच मंगलवार सुबह सीएम नीतीश कुमार ने पटना में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी से मिलने उनके आवास पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री विजय चौधरी के साथ जदयू ऑफिस के वॉर रुम पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें

8. गोपालगंज में महिला से मारपीट का वीडियो, दरोगा निलंबित

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के सामने सोमवार को दरोगा के एक महिला के साथ बदसलूकी करने के मामले ससपेंड कर दिया गया। घटना उस समय हुई जब महिला सड़क जाम करने की कोशिश कर रही थी । लेकिन किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

9. दुलारचंद हत्याकांड में 3 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

दुलारचंद हत्याकांड मामले में CID की जांच तेज हो गई है। सीआईडी की टीम रविवार को भदौर थाना क्षेत्र के बसावनचक के उस जगह पर पहुंचीं, जहां दुलारचंद की मौत हुई थी। सीआईडी की टीम ने यहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से तकरीबन 3 घंटे से अधिक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन मेटल डिटेक्टर से खोजने के बाद भी उस गोली का खोखा नहीं मिला, जो दुलारचंद के ज्वाइंट एंकल में लगी थी। पूरी खबर पढ़ें

10. नवादा में मतदान को लेकर भाजपा प्रत्याशी और ग्रामीणों में झड़प

नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के बगोदर गांव में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह और कांग्रेस नेता जीतू सिंह व ग्रामीणों के बीच मतदान को लेकर झड़प हो गई। इस घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, हिसुआ विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच मतदान को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पूरी खबर पढ़ें

11.सहरसा में महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात में एक नवविवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति और ससुर पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एकपढ़ा वार्ड आठ निवासी भगवान गोस्वामी की 18 वर्षीय पत्नी रूपम कुमारी के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें

12. अररिया में BJP-कांग्रेस समर्थक भिड़े, ‘पटक कर मारने का आरोप’

बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी फेज का मतदान के दौरान आज अररिया में बीजेपी और कांग्रेस समर्थक भिड़ गए। कांग्रेस समर्थकों का आरोप- बीजेपी वालों ने पटककर मारने की धमकी दी। पूरी खबर पढ़ें

13. भोजपुर में गोली मारकर महिला की हत्या, देवर पर फायरिंग

भोजपुर में मंगलवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला अपने देवर के साथ घर लौट रही थी, इसी दौरान बदमाशों ने दोनों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि देवर ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव की है। मृतका की पहचान दुल्लमचक गांव निवासी रोहित राय की पत्नी मिक्की देवी(22) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें

अब वो खबर जो हटकर है

14. दंडवत करते-भैंस पर बैठकर पहुंचे वोटर्स

बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे फेज के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। अररिया में मां-बेटे दंडवत करते-करते बूथ पर वोट डालने पहुंचे तो कटिहार में एक वोटर भैंस पर बैठकर बूथ तक पहुंचा। गयाजी टाउन से बीजेपी प्रत्याशी मंत्री डॉ. प्रेम कुमार साइकिल से वोट डालने आए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज परिवार के साथ ई-रिक्शा में बूथ तक पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें

जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

15. अगले एक हफ्ते तक बिहार में मौसम सामान्य बना रहेगा

बिहार में अगले एक हफ्ते तक मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 27 °C बने रहने की संभावना है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments