.
आज की सबसे बड़ी खबर सासाराम से आई है। यहां बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR, सामान्य शब्दों में वोटर लिस्ट रिवीजन) के खिलाफ राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू हुई।चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
टॉप 15 खबरें…
1- सासाराम से ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत
SIR के खिलाफ महागठबंधन की ‘वोट अधिकार यात्रा’ आज सासाराम से शुरू हुई। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- ये संविधान बचाने की लड़ाई है। वहीं आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा- BJP को उखाड़ फेंकना है। जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस दौरान चुनाव आयोग को कठपुतली बताया। पूरी खबर पढ़िए
2- 22 अगस्त को गयाजी आएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को गयाजी आ रहे हैं। यहां वे 1 हजार 675 करोड़ की 30 से अधिक विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मगध विश्वविद्यालय परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। पूरी खबर पढ़िए
3- वोट चोरी के आरोप पर EC ने दिया जवाब
बिहार में हुए SIR प्रक्रिया के विरोध और वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘कुछ लोग, आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। सभी मतदाताओं को अपराधी बनाया जा रहा है। चुनाव आयोग चुप नहीं रहेगा। ऐसा करने वालों को देश से माफी मांगनी होगी।’ पूरी खबर पढ़िए
4- पैसे ऐंठने के लिए टीचर के साथ छात्रा ने बनाया वीडियो
मधुबनी में टीचर और स्टूडेंट का जो वीडियो सामने आया है, उसमें छात्रा ने अपने मकान मालिक पर अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। पूरी खबर पढ़िए

5- पिता के अवैध संबंध के शक में मासूम का प्राइवेट पार्ट काटा
पड़ोसी ने 4 साल के एक बच्चे का प्राइवेट पार्ट काट दिया। आरोपी को शक था कि मासूम के पिता और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे का इलाज PMCH में चल रहा है। पूरी खबर पढ़िए
6- मधेपुरा में 2 बच्चों संग महिला ने की खुदकुशी
मधेपुरा में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ तालाब में कूदकर जान दे दी। महिला का अपने पति से फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। महिला का पति तीन महीने पहले काम के सिलसिले में पंजाब गया था। पूरी खबर पढ़िए

7- बेगूसराय में रेड लाइट एरिया से 10 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू
बेगूसराय के रेड लाइट एरिया से पुलिस ने 10 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया है। प्यार का झांसा देकर इन लड़कियों को फंसाया जाता था और 4 से 5 महीने तक देह व्यापार कराने के बाद 15 से 20 लाख रुपए में इन्हें खाड़ी देशों में बेच दिया जाता था। पूरी खबर पढ़िए
8- 7 एंबुलेंस में बंगाल से मोतिहारी लाई गईं 11 लाशें
15 अगस्त को पश्चिम बंगाल के बर्दवान में हुए सड़क हादसे में मोतिहारी के 11 लोगों की मौत हो गई। शनिवार देर रात उनका शव 7 एम्बुलेंस के जरिए मोतिहारी लाया गया। 14 अगस्त को गंगासागर स्नान के बाद सभी लोग बस से अपने गांव लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़िए
9- सारण में लापता पूर्व पंचायत सदस्य का शव मिला
सारण में लापता पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश्वर सिंह का शव सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में मिला। वे शनिवार सुबह चार बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। काफी खोजबीन के बाद रविवार सुबह उनका शव मिला। इनायतपुर पंचायत से वे दो बार पंचायत समिति सदस्य रह चुके थे। पूरी खबर पढ़िए
10- कोर्ट से राहत मिलते ही बीजेपी दफ्तर पहुंचे पटना मेयर के बेटे
पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार को मारपीट और हंगामा करने के मामले में अदालत ने राहत दे दी है। राहत मिलने के बाद वे भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी नेताओं से मुलाकात की। शिशिर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं, इसी सिलसिले में वे ऑफिस पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़िए

11- विधायक गोपाल मंडल के आरोपों पर JDU नेत्री का जवाब
गोपालपुर विधानसभा सीट से JDU विधायक गोपाल मंडल ने अपनी ही पार्टी के सांसद अजय मंडल और पार्टी की एक महिला नेत्री अपर्णा के संबंधों को लेकर सवाल खड़े किए थे। अब इस पर महिला नेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि अजय मंडल उनके मामा के फुफेरे भाई है। उनके ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो पूरी तरह से निराधार है। पूरी खबर पढ़िए
12- राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सिपाही लाल महतो का निधन
राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सिपाही लाल महतो का पटना के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। शनिवार देर शाम सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें छपरा से पटा रेफर किया गया था। लेकिन, इलाज के दौरान हार्ट अटैक से उनकी जान चली गई। पूरी खबर पढ़िए
13- पूर्णिया GMCH में लाश को जिंदा समझ परिजनों का हंगामा
पूर्णिया में शनिवार को एक मृत शख्स को जिंदा समझकर परिजनों ने GMCH में हंगामा किया। डॉक्टर और स्टाफ के साथ हाथापाई की गई। 6 थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। पूरी खबर पढ़िए
अब वो खबर जो हटकर है
14- मोतिहारी में शराबी युवक ने हनुमान मूर्ति पर किया हमला
पूर्वी चंपारण के मधुबन में एक शराबी युवक ने हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की। युवक ने कहा- आपको इतना मानता था और आपने मुझे हरा दिया। हनुमान जी आपको जो बिगाड़ना होगा, कल बिगाड़ लीजिएगा आज उखाड़कर फेंक दूंगा। पूरी खबर पढ़िए

जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
15 – अगले चार दिनों तक बिहार में गर्मी से होगी परेशानी
अगले तीन से चार दिनों तक बिहार में गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतर जिलों का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहेगा। इधर, सुपौल-भागलपुर समेत 6 जिलों में बारिश रविवार को बारिश हुई। 21 अगस्त से राज्य में मानसून के वापस लौटने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़िए
कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

