Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहारबिहार बोर्ड इंटर प्रायोगिक परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू: गोगरी प्रखंड...

बिहार बोर्ड इंटर प्रायोगिक परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू: गोगरी प्रखंड के प्लस टू स्कूलों में 20 जनवरी तक होगी परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी – Khagaria News



बिहार बोर्ड इंटर प्रायोगिक परीक्षा को लेकर गोगरी प्रखंड के प्लस टू विद्यालय में तैयारियों में जुटे शिक्षक और छात्र।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 जनवरी 2026 से शुरू होंगी। गोगरी प्रखंड क्षेत्र के सभी प्लस टू विद्यालयों में विज्ञान और कला संकाय की यह परीक्षाएं 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं निर्धारित केंद्रों पर विद्यालय समय के अनुस

.

बोरना पंचायत स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुंजन कुमारी ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने प्रायोगिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। सभी परीक्षार्थी 9 जनवरी 2026 तक अपने-अपने विद्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बोर्ड के निर्देशों का पालन करते हुए विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। शिक्षक और परीक्षा केंद्रों के कर्मचारी आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। छात्र समय पर प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा में शामिल हों।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments