Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यदिल्लीबिहार में 17 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित: बारिश के कारण...

बिहार में 17 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित: बारिश के कारण उत्तराखंड के देहरादून में स्कूल बंद, केदारनाथ यात्रा 14 अगस्त तक रुकी


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Rajasthan MP UP | Himachal Varanasi

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 17 लाख से ज्यादा की आबादी इससे प्रभावित है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में भागलपुर है, यहां की 75 पंचायतों के 4.16 लाख से ज्यादा लोग पीड़ित हैं।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी है। लखनऊ में भी तेज बारिश हुई। विधानसभा परिसर में पानी भर गया। सीएम आवास के पास सड़क पर 2 फीट तक पानी भर गया।

उत्तराखंड के देहरादून में तेज बारिश हुई। यहां का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें तेज बहाव में कई गाय बहती नजर आ रही हैं। आज जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद हैं।

वहीं, मालदेवता क्षेत्र में नदी ने आसपास मौजूद मकानों को नुकसान भी पहुंचा। राज्य में 12-14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। इसी वजह से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए केदारनाथ धाम यात्रा 3 दिन के लिए रोक दी गई है।

मंगलवार सुबह से दिल्ली में तेज बारिश हो रही है। इसके कारण कई जगहों पर पानी भर गया है। दो दिन पहले तेज बारिश हुई थी। मौसम खराब होने के कारण 300 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ीं।

देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें…

यूपी के सहारनपुर की बरसाती नदी में उफान पर है। नदी पार करते लोग।

यूपी के सहारनपुर की बरसाती नदी में उफान पर है। नदी पार करते लोग।

लखनऊ में सोमवार को सीएम आवास के पास सड़क पर 2 फीट तक पानी भर गया।

लखनऊ में सोमवार को सीएम आवास के पास सड़क पर 2 फीट तक पानी भर गया।

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में सोमवार को सरकारी स्कूल का टॉयलेट ढह गया।

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में सोमवार को सरकारी स्कूल का टॉयलेट ढह गया।

देहरादून में सोमवार को बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा, इस दौरान जानवर बह गए।

देहरादून में सोमवार को बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा, इस दौरान जानवर बह गए।

उत्तराखंड-असम समेत 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तराखंड, असम समेत 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, हिमाचल-बिहार समेत 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और UP-MP समेत 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

देशभर में बारिश का डेटा मैप में देखें…

पूरे देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

05:28 AM12 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

शिमला में लैंडस्लाइड में दबी 4 गाड़ियां

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में रातभर तेज बारिश हुई। इससे जगह-जगह लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मंडी के जोगनी मोड़ और कैंची मोड़ के पास रातभर बंद रहा। आज सुबह 8.30 बजे दोनों जगह सड़क को वन-वे बहाल कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

05:26 AM12 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट ने धराली में सर्च ऑपरेशन शुरू किया

उत्तराखंड के आपदा ग्रस्त उत्तकाशी जिले के धराली मे नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट (NGRI) ने ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार की मदद से लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम उन जगहों की पहचान करेगी, जहां मलबे के नीचे किसी इंसान के होने की उम्मीद होगी।

GPR कैसे काम करता है

  • सिग्नल भेजना (Transmission) GPR मशीन में एक ट्रांसमिटर (Transmitter) होता है, जो जमीन की सतह पर उच्च-आवृत्ति वाले रेडियो तरंगें (आमतौर पर 10 MHz – 2.6 GHz) भेजता है। ये तरंगें मिट्टी, चट्टान, रेत, कंक्रीट या बर्फ के अंदर घुसती हैं।
  • तरंगों का टकराना (Reflection) जब ये रेडियो तरंगें किसी अलग घनत्व (Density) या अलग विद्युत गुण वाले पदार्थ से टकराती हैं, जैसे-लपत्थर, पाइप, दबी हुई दीवार, पानी की परत तो उनका कुछ हिस्सा वापस लौट आता है। उदाहरण: सूखी मिट्टी और गीली मिट्टी में विद्युत गुण अलग होते हैं, इसलिए वहां से सिग्नल बदलकर लौटता है।
  • सिग्नल का रिसीव करना (Reception) GPR में लगा रिसीवर (Receiver) लौटे हुए सिग्नल को पकड़ता है। हर लौटे हुए सिग्नल का समय और ताकत मापी जाती है।
  • डेटा प्रोसेसिंग और इमेज बनाना कंप्यूटर लौटे हुए सिग्नलों का विश्लेषण करता है और उन्हें 2D या 3D इमेज में बदल देता है। इन इमेज में अलग-अलग रंग और पैटर्न से पता चलता है कि कौन-सी गहराई पर कौन-सा पदार्थ या परत है।

04:53 AM12 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-राजौरी NH पर ट्रैफिक शुरू

04:20 AM12 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: शिमला-तत्तापानी रास्ता लैंडस्लाइड से ब्लॉक

हिमाचल प्रदेश के शिमला-तत्तापानी रास्ते पर लैंडस्लाइड हुआ। इसके कारण रास्ता ब्लॉक है।

04:05 AM12 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना के वारंगल में सड़कों पर पानी भरा

तेलंगाना में तेज बारिश जारी है। वारंगल में कई सड़कों पर पानी भर गया।

04:02 AM12 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

असम के कोकराझार में बाढ़ की स्थिति

असम में जनाली नदी के जलस्तर में बढ़ा हुआ है। इसके कारण कोकराझार जिले का गोसाईगांव बाढ़ की चपेट में है।

03:32 AM12 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार से बाढ़ से जुड़ी 8 तस्वीरें…

भागलपुर में रिंग बांध का 70% हिस्सा गंगा नदी में बह गया।

भागलपुर में रिंग बांध का 70% हिस्सा गंगा नदी में बह गया।

भागलपुर में गंगा का पानी सड़कों पर 6 से 7 फीट तक भरा है।

भागलपुर में गंगा का पानी सड़कों पर 6 से 7 फीट तक भरा है।

सुल्तानगंज के नमामि घाट में ट्रेक्टर के जाते लोग।

सुल्तानगंज के नमामि घाट में ट्रेक्टर के जाते लोग।

भागलपुर के दिलदारपुर बिंद टोली में घरों में भी 3-4 फीट तक पानी भरा।

भागलपुर के दिलदारपुर बिंद टोली में घरों में भी 3-4 फीट तक पानी भरा।

बेगूसराय में बाढ़ के कारण 137 स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। बच्चे तो स्कूल नहीं आ रहे, लेकिन शिक्षक जान जोखिम में डालकर नाव से स्कूल पहुंच रहे हैं।

बेगूसराय में बाढ़ के कारण 137 स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। बच्चे तो स्कूल नहीं आ रहे, लेकिन शिक्षक जान जोखिम में डालकर नाव से स्कूल पहुंच रहे हैं।

बेगूसराय में गंगा के पानी में डूबा एक स्कूल।

बेगूसराय में गंगा के पानी में डूबा एक स्कूल।

मुजफ्फरपुर के छाजन हरि शंकर गांव में तिरहूत नहर का बांध टूटा।

मुजफ्फरपुर के छाजन हरि शंकर गांव में तिरहूत नहर का बांध टूटा।

02:49 AM12 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा-बीजापुर समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में आज 12 अगस्त से 15 अगस्त के बीच बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर इन 6 जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

वहीं सरगुजा, रायपुर, दुर्ग, बालोद, धमतरी, कांकेर सहित 9 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

02:30 AM12 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: अगले 3 दिन तेज बारिश की संभावना

आज पंजाब में मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया, लेकिन कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। अमृतसर और आसपास के इलाकों में सुबह हुई हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिन राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है और बारिश सामान्य से ज्यादा हो सकती है।

बीते दिन भी कुछ जिलों में बारिश हुई। लुधियाना में 0.2 मिमी, पटियाला में 1.4 मिमी, मोहाली में 3 मिमी और रूपनगर में 10 मिमी। जिससे औसत अधिकतम तापमान में 2.7°C की गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…

02:15 AM12 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: जबलपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के जबलपुर समेत 11 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होने का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं, 13 अगस्त से बंगाल की खाड़ी से लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) एक्टिव हो रहा है। जिसका असर भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में भी दिखाई देगा। पूरी खबर पढ़ें…

02:09 AM12 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: पानीपत-अंबाला समेत 5 जिलों में बारिश, 4 जगह बूंदाबांदी

हरियाणा में आज (12 अगस्त) सुबह से अंबाला, कैथल, पानीपत, यमुनानगर और फरीदाबाद में बारिश जारी है। सोनीपत, जींद, पलवल और चरखी दादरी में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, 14 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बरसात की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

02:07 AM12 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: 12 जिलों में बाढ़, 17 लाख लोग प्रभावित

बिहार में बाढ़ धीरे-धीरे और विकराल होती जा रही है। गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, पुनपुन, घाघरा समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इससे बिहार के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

राज्य में 17 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में भागलपुर है, यहां 75 पंचायतों की 4.16 लाख से ज्यादा की आबादी पीड़ित है। पूरी खबर पढ़ें…

02:05 AM12 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: 5 दिनों तक भारी बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी

यूपी में लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। आज 22 जिलों में तेज और 27 जिलों में कम बारिश का अनुमान है। यानी, 49 जिलों में बारिश का अनुमान है। प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटे बाद लगातार 5 दिनों तक भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है।

सोमवार को 39 जिलों में 4.2 मिमी बारिश हुई। ये मौसम विभाग के औसत अनुमान 8.2 मिमी से 49% कम है। वहीं, 1 जून से 11 अगस्त तक यूपी में 483.3 मिमी बारिश हुई, जो अनुमान 439.1 मिमी से 10% अधिक है। पूरी खबर पढ़ें…

02:02 AM12 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

02:02 AM12 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments