Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यबिहारबीएड छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत: सिलीगुड़ी से लौटते वक्त...

बीएड छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत: सिलीगुड़ी से लौटते वक्त वर्धमान के पास हादसा, देर रात तक अररिया पहुंचेगा शव – Araria News


अररिया शहर के वार्ड संख्या 15 गायत्री मंदिर निवासी 24 वर्षीय बीएड छात्र अजय कुमार सिन्हा उर्फ बिट्टू की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसा पश्चिम बंगाल के वर्धमान रेलवे स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर पहले हुआ। अजय सिलीगुड़ी से लौटते वक्त ट्रेन में था।

.

ट्रेन से गिरकर बीएड छात्र की मौत

परिजनों के अनुसार, अजय 4 जून की सुबह बिना कुछ बताए घर से निकला था। दोपहर 2 बजे उसने अपनी मां को फोन कर बताया कि वह सिलीगुड़ी घूमने जा रहा है। रात 10 बजे उसने फिर कॉल कर बताया कि वह अररिया लौटने के लिए ट्रेन में सवार हो गया है। 5 जून की सुबह तक पहुंच जाएगा।

लेकिन जब सुबह 10 बजे तक वह घर नहीं लौटा, तो परिवार ने फोन करना शुरू किया। इसी बीच वर्धमान जीआरपी से कॉल आया कि अजय की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है।

देर रात तक अररिया पहुंचेगा शव

सूचना मिलते ही अजय के पिता शिव शंकर प्रसाद अपने अन्य परिजनों के साथ वर्धमान के लिए रवाना हो गए। लेकिन वहां पहुंचने के बाद जीआरपी ने शव सौंपने से पहले स्थानीय थाना और जनप्रतिनिधियों से दस्तावेज सत्यापन की मांग की।

अररिया नगर थाना की ओर से संबंधित सत्यापित दस्तावेज वर्धमान जीआरपी को भेज दिए गए हैं। परिवार को उम्मीद है कि शव देर रात तक अररिया पहुंच जाएगा।

अजय की मौत से परिवार में मातम

घटना से मोहल्ले में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मूल रूप से नालंदा जिला के बिहार शरीफ के निवासी अजय का परिवार अररिया में सालों से रह रहा है। परिवार में माता-पिता के अलावा दो बड़े भाई गौरव कुमार सिन्हा और रौशन कुमार सिन्हा हैं।

स्थानीय निवासी मिंटू सिंह ने बताया कि अजय पढ़ाई-लिखाई में होनहार और सरल स्वभाव का युवक था। उसकी असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में मौन और दुख का माहौल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments