Wednesday, May 27, 2026
Homeबॉलीवुड'तेरे इश्क में' से वायरल हुआ धनुष का भारतीय वायुसेना लुक, चैलेंजिंग...

‘तेरे इश्क में’ से वायरल हुआ धनुष का भारतीय वायुसेना लुक, चैलेंजिंग रोल के लिए किया ट्रांसफॉर्मेशन


Last Updated:

धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग जारी है, जिसमें वे भारतीय वायुसेना की वर्दी में नजर आएंगे. कृति सैनन लीड एक्ट्रेस हैं. फिल्म 29 नवंबर 2025 को रिलीज होगी.

‘तेरे इश्क में’ से धनुष का लुक लीक.

मुंबई. आनंद एल राय की मच अवेटेड फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग जारी है. फिल्म के अनाउंसमेंट टीजर में धनुष का एक नया अवतार देखने को मिला था. मेकर्स ने कृति सैनन को बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर इंट्रोड्यूस करवाया था. अब फिल्म के सेट से धनुष का एक और नया लुक सामने आया है. इसमें उन्हें भारतीय वायुसेना की वर्दी पहने हुए देखा जा सकता है. उन्होंने छोटे बाल और स्टीली मूंछे रखी हुई हैं. ‘रांझाणा’ में उनके पहले के मस्तमौला, कॉलेज बॉय वाले लुक के बिल्कुल उलट है.

धनुष का यह ट्रांसफॉर्मेशन उनके किरदार के एक गंभीर और गहरे पड़ाव की ओर इशारा करता है, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है. इसके अलावा, उनका एक और लुक फिल्म में देखने को मिला है. वह किसी के पीछे भागते हुए नजर आ रहे हैं.

धनुष का एयरफोर्स लुक.
बता दें, ‘रांझणा’ से धनुष ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी. धनुष लगभग 12 साल बाद निर्देशक आनंद एल राय के साथ जुड़ रहे. दोनों ने पहली बार जिस फिल्म में काम किया वह कल्ट बन गई अब इसके सीक्वल में उसी सच्ची और ज़मीनी दुनिया में लौट रहे हैं. ‘तेरे इश्क में’ पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें संवेदनशीलता और इंटेंसिटी देखने को मिलेगी.

‘तेरे इश्क में’ में होगा धनुष होगा चैलेंजिंग रोल

मेकर्स ने फिल्म की कहानी को पूरी तरह से रिवील नहीं किया है. हालांकि, इंट्रोक्शन टीजर से पता चलता है कि इसमें दो प्यार करने वालों की अलग और अनोखी कहानी देखने को मिलेगी. दोनों ही एक-दूसरे के लिए जलने-जलाने को तैयार बैठे हैं. अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि यह धनुष का अब तक का सबसे चैलेंजिंग हिंदी रोल हो सकता है. एक ऐसा रोल जो उनकी एक्टिंग स्किल्स को नए लेवेल तक ले जाएगा.

‘तेरे इश्क में’ रिलीज डेट

गुलशन कुमार, टी-सीरीज और कलर येलो प्रस्तुत करते हैं तेरे इश्क में, जिसे आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है, साथ में भूषण कुमार और कृष्ण कुमार. आनंद एल राय द्वारा निर्देशित और हिमांशु शर्मा द्वारा लिखित इस फिल्म में दिग्गज ए.आर. रहमान ने संगीत दिया है और इसमें धनुष और कृति सैनन अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

homeentertainment

‘तेरे इश्क में’ से वायरल हुआ धनुष का IAF लुक, किया गजब ट्रांसफॉर्मेशन



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments