बुजुर्ग दंपत्ति से लूट करने वाली नौकरानी गिरफ्तार: चाय में नशीली दवाई देकर दिया वारदात को अंजाम, 6 घंटे बाद होश आया तो सामान बिखरा मिला – Jabalpur News

0
बुजुर्ग दंपत्ति से लूट करने वाली नौकरानी गिरफ्तार:  चाय में नशीली दवाई देकर दिया वारदात को अंजाम, 6 घंटे बाद होश आया तो सामान बिखरा मिला – Jabalpur News


थाने में बैठी आरोपी महिला, जिसने लूट की थी।

जबलपुर में एक बुजुर्ग दंपत्ति के साथ उनकी नौकरानी ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। सिंचाई विभाग से रिटायर जवाहरलाल गुप्ता और उनकी पत्नी उषा को नौकरानी ने चाय में नींद की दवा मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह सोने के जेवरात लेकर फरार हो गई।

.

करीब छह घंटे बाद जब बुजुर्ग दंपत्ति को होश आया, तो उन्हें अपने घर की हालत देखकर गोहलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दो दिन के भीतर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

12 साल से घर में काम कर रही थी नौकरानी

गोहलपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर में रहने वाले जवाहरलाल गुप्ता सिंचाई विभाग से रिटायर हैं। वह अपनी पत्नी उषा के साथ अकेले रहते हैं। करीब 12 साल पहले उन्होंने गोहलपुर की ही रहने वाली एक महिला को घर पर काम करने के लिए रखा था। बुजुर्ग दंपत्ति ने उस महिला को परिवार का हिस्सा मान लिया था।

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला 12 साल से बुजुर्ग दंपत्ति के घर पर काम कर रही थी।

नींद की दवा देकर चोरी की वारदात

नौकरानी ने बुजुर्ग दंपत्ति की चाय में नींद की गोलियां मिलाई। दोनों जब बेहोश हो गए, तो महिला ने उनके सोने की चूड़ियां और अन्य कीमती सामान चोरी कर घर छोड़ दिया। करीब छह घंटे बाद जब दोनों होश में आए, तो घर बिखरा हुआ था। गुप्ता ने हिम्मत जुटाकर अपने दामाद को फोन किया। रिश्तेदार तुरंत मौके पर आए और दंपत्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत अब स्थिर है।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

पुलिस ने घटनास्थल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी महिला की हरकतों का पता लगाया। फुटेज में महिला घर के सामान की तलाशी करती दिखी, साथ ही चोरी करते हुए भी कैद हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग दंपत्ति के बताए पते पर छापा मारा, लेकिन आरोपी महिला वहां नहीं मिली। लगातार जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने मंगलवार को सूचना पाई कि महिला अपने परिवार से मिलने आई है और भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया, और लूट के जेवरात भी बरामद कर लिए।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया, और लूट के जेवरात भी बरामद कर लिए।

बुजुर्ग दंपत्ति भी शुरू में शक नहीं कर पाए

गोहलपुर थाने के एएसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के वक्त बुजुर्ग दंपत्ति पूरी तरह बेहोश थे। होश आने के बाद भी वे नौकरानी पर शक करने को तैयार नहीं थे। लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने पूरी सच्चाई सामने ला दी। आरोपी महिला फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here