Friday, September 18, 2026
Homeराज्यबिहारभोजपुर में पिकअप से 36 किलो गांजा बरामद: मौके से एक...

भोजपुर में पिकअप से 36 किलो गांजा बरामद: मौके से एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार; गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मारा छापा – Bhojpur News


भोजपुर जिले गजराजगंज ओपी क्षेत्र में पिकअप से 36.75 किलो गांजा बरामद हुआ है। मौके से एक तस्कर की गिरफ्तारी हुई है, दूसरा भागने में कामयाब रहा। तस्कर की पहचान अजीमाबाद के भीमपुरा निवासी राकेश सिंह के तौर पर हुई है। एसपी राज ने इसकी पुष्टि की है।

.

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि पिकअप से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लाया जा रहा है। इसके बाद ओपी इंचार्ज हरी प्रसाद शर्मा ने टीम ने बामपाली के तलाशी के लिए गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से 46 अलग-अलग पैकेट मिला। जिसमें गांजा छिपाकर रखा गया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत तस्कर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

पिकअप से भारी मात्रा में गांजा बरामद

फरार आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा गजराजगंज पुलिस ने तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मसाढ़ गांव निवासी पंकज कुमार सिंह उर्फ भिखारी सिंह के तौर पर हुई है। 8 अगस्त 2024 को छापेमारी के दौरान घर से 22.3 किलो गांजा मिला था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments