Saturday, April 11, 2026
Homeखेलबुमराह इंग्लैंड सीरीज में कितने टेस्ट खेलेंगे? कप्तान शुभमन गिल ने दिया...

बुमराह इंग्लैंड सीरीज में कितने टेस्ट खेलेंगे? कप्तान शुभमन गिल ने दिया कार्तिक को जवाब


Jasprit Bumrah England Tour: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी. शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए ये दौरा आसान नहीं होगा. इस बार दौरे पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ी नहीं होंगे. वहीं टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर भी चिंताएं हैं. बुमराह को लेकर सबके मन में यही सवाल है कि वो इस दौरे पर कितने टेस्ट खेलते हुए दिखेंगे. अब यही सवाल पूर्व भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कप्तान गिल से पूछा, जिसका जवाब देते हुए गिल ने कहा कि ये बारिश से प्रभावित मैचों की संख्या पर निर्भर करेगा.

पहले से तय नहीं है कौन-सा टेस्ट खेलेंगे बुमराह- गिल

बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में चोटिल हुए थे. उन्हें पीठ में चोट आई थी. इसके बाद से वो लगभग 4 महीने मैदान से बाहर रहे थे, तब से ही टेस्ट क्रिकेट में उनके वर्कलोड की बाद शुरू हो गई. बुमराह फिटनेस की वजह से ही कप्तानी की रेस से भी बाहर हो गए. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था कि गिल को कप्तानी मिलने का एक वजह है कि बुमराह इंग्लैंड दौरे पर फिटनेस की वजह से पांचों मैच खेलते हुए नहीं दिखेंगे. इसके बाद से ही सब लोग जानना चाहते हैं कि बुमराह इंग्लैंड दौरे पर कौन-कौन सा टेस्ट खेलते हुए दिखेंगे.

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक ने बुमराह को लेकर यही सवाल गिल से किया. इसका जवाब देते हुए गिल ने कहा, “हम मैचों के बारे में कैसे आगे बढ़ते हैं, इस पर निर्भर होगा, आप जानते हैं, एक मैच में बारिश भी हो सकती है. इसलिए मुझे लगता है कि यह ज्यादातर मैच दर मैच पर निर्भर करेगा, और देखना होगा कि उस पर कितना वर्कलोड पड़ा है. यह वह चीज है जो आपको ध्यान देना है. हम पहले से ही सोच के नहीं रखना चाहते, ठीक है, ये वे मैच हैं जो वह खेलना चाहेंगे. क्योंकि कई ऐसी चीजे हैं, जो आपकी तरफ जा सकती हैं या नहीं जा सकती हैं, जो तय करेंगी कि वह अगले मैच में खेलेंगे या नहीं.”

यह भी पढ़ें-  

Temba Bavuma: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा के नाम का मतलब जानते हैं आप?



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments