Friday, August 1, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबुलंदशहर में 4 अगस्त को आएंगे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक: अभिनंदन वाटर...

बुलंदशहर में 4 अगस्त को आएंगे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक: अभिनंदन वाटर पार्क पर स्वागत, राणा हॉस्पिटल और वृद्ध आश्रम में करेंगे उद्घाटन – Bulandshahr News


प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक 4 अगस्त को बुलंदशहर का दौरा करेंगे। इस दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर एक व्यवस्था बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री का सबसे पहले दिल्ली रोड स्थित अभिनंदन वाटर पार्क पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री राणा हॉस्पिटल की नई शाखा का उद्घाटन करेंगे। फिर मोहन कुटी स्थित वृद्ध आश्रम में भारत माता के मंदिर का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद वे विभागीय बैठक करेंगे और अंत में भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

बैठक में सभी कार्यक्रमों से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और उनकी सूची तैयार कर ली गई है।

इस बैठक में जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, दीपक दूल्हेरा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री केपी सिंह, नवीन शर्मा, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया, बिल्लू पंडित, डम्बर सिंह, कृष्णपाल सिंह, कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, अभिनव वर्मा, धर्मेंद्र काली, ठाकुर ललित सिंह, पुष्कर सिंह और रजत ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments