Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबेगमगंज में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत: गेहूं की बोवनी करने...

बेगमगंज में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत: गेहूं की बोवनी करने जा रहा था, किसान घायल – Raisen News


रायसेन जिले के बेगमगंज में गुरुवार को एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तब हुई जब चालक गेहूं की बोवनी करने जा रहा था। हादसे में साथ मौजूद किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

जानकारी के अनुसार, किसान बुद्धा अहिरवार अपने खेत में गेहूं की बोनी कराने के लिए अर्जुन अहिरवार का किराए का ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर में बोवनी मशीन लगी हुई थी। दोनों खेत की ओर बढ़ रहे थे।

इसी दौरान गेहूरास गांव के पास अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। वाहन सड़क किनारे पलटकर खाई में जा गिरा।

ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक अर्जुन अहिरवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, किसान बुद्धा अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments