Friday, July 31, 2026
Homeराज्यबिहारबेटा नहीं होने पर पति ने पत्नी को पीटा, गंभीर: पीड़िता...

बेटा नहीं होने पर पति ने पत्नी को पीटा, गंभीर: पीड़िता बोली-ससुराल वालों ने भी कमरे में बंदकर की पिटाई, अस्पताल में भर्ती – Jamui News



जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ में एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा। पीड़िता की पहचान निमारंग मोहल्ला निवासी तराना खातून के रूप में हुई हैं। उसने बताया कि उनकी शादी अमरथ गांव निवासी इरफान अंसारी से हुई थी।

.

तराना ने बताया कि उनके पति इरफान अंसारी, शमशेर अंसारी, जावेद उर्फ राजा और जियास अंसारी ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उनके मुंह में पट्टी बांधकर छाती, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर मारपीट की। पीड़िता ने किसी तरह अपने पिता को फोन किया। माता-पिता के पहुंचने पर भी आरोपियों ने मारपीट जारी रखी।

पीड़िता को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। तराना ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं और उन्होंने ऑपरेशन करा लिया था। इसी बात से पति और ससुराल वाले नाराज थे। पति उन पर वेश्यावृति का झूठा आरोप लगाते हैं।

न्याय की लगाई गुहार

पीड़िता ने बताया कि वह पहले पति के साथ दिल्ली में रहती थीं, जहां भी उनके साथ मारपीट होती थी। पति बेटा न होने को लेकर उन्हें प्रताड़ित करते थे। महिला ने महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments