Tuesday, May 26, 2026
HomeबॉलीवुडSitaare Zameen Par: आमिर खान बने 23 साल छोटी जेनेलिया के पति,...

Sitaare Zameen Par: आमिर खान बने 23 साल छोटी जेनेलिया के पति, एज गैप पर क्या बोले मिस्टर परफेक्शनिस्ट


Last Updated:

आमिर खान इन दिनों अपनी मूवी ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में हैं. इसमें वह जेनेलिया डिसूजा के पति का किरदार निभा रहे हैं. हाल ही में एक्टर ने जेनेलिया के साथ अपनी उम्र के फासले को लेकर बात की. उनका कहना है कि…और पढ़ें

20 जून को रिलीज होगी सितारे जमीन पर फिल्म.

हाइलाइट्स

  • आमिर खान और जेनेलिया की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ चर्चा में.
  • आमिर ने उम्र के अंतर को तकनीक और दर्शकों की सोच से जोड़ा.
  • ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून, 2025 को रिलीज होगी.

नई दिल्ली. आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर सुर्खियों में हैं. जेनेलिया डिसूजा भी इस मूवी का हिस्सा हैं और वह आमिर खान की पत्नी भूमिका में नजर आएंगी. कई लोगों को यह जोड़ी असामान्य लग सकती है. वो आमिर ही थे, जिन्होंने साल 2008 में जेनेलिया को बॉलीवुड में लॉन्च किया था. उन्होंने उन्हें अपनी भांजे इमरान खान के साथ रोमांटिक कॉमेडी ‘जाने तू या जाने ना’ में उन्हें कास्ट किया था.

अब लगभग 18 साल बाद आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा एक विवाहित कपल की भूमिका निभा रहे हैं. दोनों की उम्र में लगभग 23 साल का अंतर है. आमिर खान 60 साल के हो चुके हैं. वहीं, जेनेलिया अभी 37 साल की हैं. ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर और जेनेलिया अपने 40वें दशक की शुरुआत के किरदार निभा रहे हैं.

जेनेलिया संग एज गैप पर क्या बोले आमिर खान

वैसे आमिर खान ने उम्र के अंतर को लेकर उठे सवालों को बहुत हल्के में लिया और इसका क्रेडिट तकनीक और दर्शकों की बदलती सोच को दिया, जिसने इस अंतर को पाटने में मदद की है. इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान आमिर खान ने इस मामले में कहा, ‘हां, मुझे भी ये ख्याल आया था. लेकिन वो बहुत समय पहले की बात है और अब इमरान भी काफी हद तक मेरी उम्र का हो गया है (हंसते हुए).’

साल 2025 की मोस्ट पॉपुलर फिल्म, 2 घंटे 6 मिनट की कहानी ने जीता दिल, झामफाड़ कमाई के बाद OTT पर कर रही ट्रेंड

वीएफएक्स का है बड़ा फायदा

आमिर खान ने कहा, ‘अब हमारे पास वीएफएक्स का फायदा है. पहले अगर मुझे 18 साल के लड़के का किरदार निभाना होता, तो मुझे प्रोस्थेटिक्स का सहारा लेना पड़ता, जैसे अनिल कपूर ने ईश्वर (1989) में किया था, जब उन्होंने 80 साल के बुजुर्ग का रोल निभाया था. लेकिन आज के समय में आप स्क्रीन पर विजुअल इफेक्ट्स की मदद से बिना किसी रुकावट के 80, 40 या 20 साल के दिख सकते हैं इसलिए अब उम्र एक्टर्स के लिए कोई बाधा नहीं रही.’

इस दिन रिलीज होगी ‘सितारे जमीन पर’

बता दें कि आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद ‘सितारे जमीन पर’ से लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है. आमिर खान की फिल्म में अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशक नजर आएंगे. आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने मूवी को प्रोड्यूस किया है, जबकि बी. श्रीनिवास राव और रवि भगचंदका सह-निर्माता हैं. ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

homeentertainment

आमिर बने 23 साल छोटी जेनेलिया के पति, एज गैप पर क्या बोले मिस्टर परफेक्शनिस्ट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments