Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशजौनपुर में फिर लू का प्रकोप: तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा,...

जौनपुर में फिर लू का प्रकोप: तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा, सड़कों पर सन्नाटा, घर से नहीं निकल रहे लोग – Jaunpur News


जौनपुर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा है।

जौनपुर में एक बार फिर गर्मी ने दस्तक दे दी है। चार दिन की राहत के बाद सोमवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा छा गया।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था। यह सोमवार को बढ़कर क्रमशः 43 और 31 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन में तेज धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया।

लोग गर्मी से बचने के लिए नींबू पानी, जूस, बर्फ का पानी और लस्सी का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और चुनौतीपूर्ण है। वहां के लोग नलकूपों और हैंडपंपों पर नहाकर राहत पा रहे हैं।

गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा दिखा।

गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा दिखा।

अभी राहत की संभावना नहीं राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम लगातार बदल रहा है। तापमान में वृद्धि जारी है। अभी राहत की कोई संभावना नहीं है। पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से 8 जून के बीच अधिकतम तापमान 35 से 43 डिग्री के बीच रहा। न्यूनतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments