Saturday, October 3, 2026
Homeराज्यराजस्तानअलवर में रात में होने लगा सर्दी का अहसास: अक्टूबर की...

अलवर में रात में होने लगा सर्दी का अहसास: अक्टूबर की शुरुआत से बदला मौसम का मिजाज; अगले 7 दिन बारिश की संभावना नहीं – Alwar News




अलवर में अक्टूबर की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस हो रहा है, वहीं सुबह और रात के समय मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। दिन-रात के तापमान में अंतर के कारण लोगों को एक ही दिन में गर्मी और ठंडक दोनों का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 3 से 6 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री रहेगा। 7 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 37 और 8 अक्टूबर को 35 डिग्री तक रहने का अनुमान है। अगले सात दिनों में बारिश की संभावना नहीं है और कोई चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। सामान्य से करीब 7 फीसदी कम रही बारिश इस बार मानसून में अलवर में 506.9 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 546.4 मिमी है। यानी बारिश सामान्य से करीब 7 फीसदी कम रही। मानसून की विदाई के बाद अब दिन में गर्मी और रात में ठंडक का असर महसूस होने लगा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments