Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यबिहारअरवल भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक: संगठन को मजबूत बनाने...

अरवल भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक: संगठन को मजबूत बनाने पर जोर, एक्टिव मेंबर्स को सम्मानित किया गया – Arwal News



अरवल विधायक मनोज कुमार कार्यकर्ता को अंगवस्त्र देकर सम्मामनित कर रहे हैं।

अरवल के बैदराबाद स्थित भाजपा जिला कार्यालय के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने इसकी अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अरवल विधानसभा क्

.

समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अरवल विधायक मनोज कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं और उनके प्रयासों से ही संगठन मजबूत बनता है।

विधायक ने कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर जोर देते हुए उन्हें संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती गांव-गांव में इस तरह हो कि विपक्षी दलों को अपना झंडा ढोने के लिए भी व्यक्ति न मिल सके।

मनोज कुमार ने अरवल विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वे अरवल विधानसभा की जनता के लिए सदैव कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

विधायक ने बताया कि चुनाव से पूर्व की बैठकों में विधानसभा चुनाव में बढ़त दिलवाने का संकल्प लिया गया था, जिसे कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से पूरा किया गया। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में सभी मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, संयोजक, सभी पंचायत अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी प्रो. रामकिशोर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामविनय शर्मा, जयशंकर प्रसाद, ज्योति रंजन, अजय पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भास्कर कुमार, ओम जयसवाल, विधानसभा प्रभारी राहुल वत्स, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, जिला महामंत्री जितेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिन्हा, संजीत सिंह, गिरेन्द्र कुमार, रामाशीष दास, जिला मंत्री प्रिया कुमारी, गौरव कुमार, कुशवाहा चन्दन, भोला शर्मा, राधिका रमण, वेंकटेश शर्मा सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments