Monday, June 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबेतवा में डूब रहे दो युवकों को लोगों ने बचाया: निवाड़ी...

बेतवा में डूब रहे दो युवकों को लोगों ने बचाया: निवाड़ी में नहाते वक्त हादसा, दोनों पृथ्वीपुर के रहने वाले – Niwari News


युवकों को रेस्क्यू करने का वीडियो भी सामने आया है।

ओरछा में बेतवा नदी में गुरुवार को दो युवक छोटू यादव और शिवम यादव में नहा रहे थे। अचानक तेज बहाव आने से दोनों डूबने लगे।

.

मौके पर मौजूद स्थानीय सचिन यादव और निखिल रैकवार ने तत्परता दिखाई। पर्यटन चौकी पुलिस ने दोनों को लाइफ जैकेट और रिंग दी। इसके बाद सचिन और निखिल ने नदी में छलांग लगाकर दोनों युवकों को बचा लिया। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया है।

दोनों डूबने वाले युवक भेलसा के रहने वाले

डूबते युवकों में छोटू (24) मुन्नी यादव का बेटा है। शिवम महेश यादव का बेटा है। ये दोनों भेलसा थाना पृथ्वीपुर के रहने वाले हैं। घटना के दौरान पर्यटन चौकी से जगदीश सैनिक, राजेंद्र सिंह प्रधान आरक्षक और ज्ञानचंद नायक भी मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक दोनों युवक डूबने लगे। सचिन और निखिल की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। लोग अब इस वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments