Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यबिहारबेतिया में गैस रिसाव से लगी आग; पति-पत्नी झुलसे: खाना बनाने...

बेतिया में गैस रिसाव से लगी आग; पति-पत्नी झुलसे: खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा, दोनों को GMCH किया गया रेफर – Bettiah (West Champaran) News



पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड अंतर्गत कटैया पंचायत के बरवा शेख वार्ड संख्या 13 में सोमवार की शाम एक घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर के रेगुलेटर लीकेज से अचानक आग लग गई। इस हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से

.

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आशा देवी रसोई में खाना बना रहे थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर के रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने लगा और अचानक आग पकड़ ली। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक आग की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पा लिया, जिससे आग घर में और अधिक फैलने से बच गई।

दोनों को GMCH किया गया रेफर

घायल अवस्था में दोनों को तुरंत लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने गैस सिलेंडर के रख-रखाव और सावधानी को लेकर जागरूकता की जरूरत बताई है। इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रसोई घर में गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। फिलहाल दोनों घायल पति-पत्नी का इलाज बेतिया में चल रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments