मरम्मत के लिए पोल पर चढ़ रहा ग्रामीण।
गोगरी प्रखंड की बोरना पंचायत में दस घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे स्थानीय लोग गर्मी से परेशान रहे।
.
वहीं जब विद्युत अधिकारियों और विद्युत विभाग के जेई निरंजन कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बयान देने से इनकार करते हुए कहा कि उनके वरीय अधिकारी इस पर संज्ञान लेंगे। अन्य कर्मचारियों से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
इसके बाद, स्थानीय निवासी मोहम्मद सरफराज ने ग्रामीणों की मदद से बिजली के खंभे पर चढ़कर आपूर्ति बहाल की। आरोप है कि विद्युत विभाग ने उन्हें मरम्मत के लिए कोई उपकरण या सहायता उपलब्ध नहीं कराई।
मीर मिन्हाज, मोहम्मद अजहर, जमशेद अंसारी, बीरेन्द्र सर्मा का कहना है कि उन्हें सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उनका आरोप है कि उन्हें 24 घंटे में केवल तीन से चार घंटे ही बिजली मिलती है, जबकि बिल समय पर आते हैं। भुगतान न करने पर कनेक्शन काट दिया जाता है और कानूनी कार्रवाई भी की जाती है।
निवासियों ने यह भी बताया कि इस समस्या पर कोई जनप्रतिनिधि या नेता ध्यान नहीं दे रहा है। बोरना पंचायत के लोगों ने सवाल उठाया है कि यदि मोहम्मद सरफराज के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।

