Thursday, April 9, 2026
Homeदेशब्रह्मबाद में बदहाल हालात! कीचड़ भरी गलियां, बीमारी का बढ़ रहा खतरा

ब्रह्मबाद में बदहाल हालात! कीचड़ भरी गलियां, बीमारी का बढ़ रहा खतरा


Last Updated:

Bharatpur News Hindi : भरतपुर के ब्रह्मबाद गांव में गंदगी और कीचड़ से हालात खराब हो गए हैं. गलियों में जलभराव और कचरे के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है. मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर : भरतपुर के ब्रह्मबाद गांव में इन दिनों हालात बेहद खराब बने हुए हैं गांव की गलियां पूरी तरह कीचड़ और गंदगी से भरी पड़ी हैं. जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है. हर रोज ग्रामीणों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही. जिन्हें फिसलन भरी गलियों से गुजरना मजबूरी बन गई है. ग्रामीणों का कहना है, कि कीचड़ की वजह से आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं. और चोटिल हो रहे हैं.

कई बार तो हालात इतने खराब हो जाते हैं कि लोग अपने जरूरी काम भी टालने को मजबूर हो जाते हैं. स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर जाने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गांव में फैली गंदगी ने हालात को और भी गंभीर बना दिया है. घरों के आसपास जमा पानी और कचरे से बदबू फैल रही है. जिससे वातावरण दूषित हो गया है. इसके साथ ही मच्छरों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है.

ब्रह्मबाद में गंदगी से बढ़ी स्वास्थ्य चिंता
ग्रामीणों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन इस समस्या को लेकर पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है. कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो नालियों का निर्माण कराया गया है और न ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है. गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश या पानी भरने की स्थिति में हालात और भी बदतर हो जाते हैं.

नालियों की कमी से गांव में बदहाल हालात
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर समय रहते सफाई और नालियों का निर्माण नहीं कराया गया, तो आने वाले दिनों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं. फिलहाल ब्रह्मबाद गांव के लोग कीचड़, गंदगी और बदहाल व्यवस्था के बीच जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं.और प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

About the Author

Rupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments