Monday, June 15, 2026
Homeटेक्नोलॉजीJio Hotstar में जुड़े कई नए फीचर्स, वॉइस सर्च से लेकर क्रिकेट...

Jio Hotstar में जुड़े कई नए फीचर्स, वॉइस सर्च से लेकर क्रिकेट कमेंट्री कर पाएंगे लाइव


Image Source : JIO/YOUTUBE SCREENSHOT
रिलायंस एजीएम 2025

Jio Hotstar में जल्द कई नए फीचर्स मिलने वाले हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के 48वें AGM में कंपनी ने अपने लीडिंग OTT ऐप में एआई बेस्ड फीचर्स जोड़ने की घोषणा की है। जियो हॉटस्टार में जल्द ही नया वॉइस असिस्टेंट फीचर Riya जुड़ेगा, जिसके जरिए यूजर्स प्लेटफॉर्म पर मौजूद डिजिटल कंटेंट को आसानी से सर्च कर पाएंगे। इसके अलावा इसमें वॉइस प्रिंट, लाइव ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स जोड़े जाएंगे।

Jio Hotstar में जुड़ेंगे ये खास फीचर्स

Reliance AGM में जियो के हेड आकाश अंबानी ने बताया कि OTT प्लेटफॉर्म के पास 3.2 लाख घंटे का ऑनलाइन कंटेंट मौजूद है, जो अन्य किसी प्लेटफॉर्म के मुकाबले 6 गुना ज्यादा है। बता दें पिछले साल नवंबर में जियो और डिज्नी Star का मर्जर हुआ था, जिसके बाद Disney+ Hotstar और Jio Cinema के कंटेंट मर्ज करके एक OTT प्लेटफॉर्म बनाया गया।

कंपनी ने जियो हॉटस्टार में वॉइस इनेबल्ड सर्च असिस्टेंट Riya जोड़ा है, जो नेचुरल लैंग्वेज सपोर्ट पर बेस्ड है। इस फीचर के जरिए यूजर्स जियो हॉटस्टार पर कोई भी कंटेंट देखने के लिए वॉइस कमांड का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा जियो वॉइस प्रिंट और एआई वॉइस ट्रांसलेशन फीचर भी जोड़ा गया है। यूजर्स को जल्द जियो हॉटस्टार में ये फीचर्स मिलने लगेंगे।

यूजर्स जियो वॉइस प्रिंट के जरिए स्पोर्ट्स कंटेंट या अन्य भाषाओं के एंटरटेमेंट कंटेंट को भारतीय भाषाओं में देख सकेंगे। यह लिप सिंक टेक्नोलॉजी पर बेस्ड फीचर है, जो एआई के जरिए वॉइस ट्रांसलेशन करने का काम करेगा। Jio Hotstar ऐप ने पिछले तीन महीने में 600 मिलियन यूजर्स जोड़े हैं। इसके अलावा कनेक्टेड ऐप में एक्टिव सब्सक्राइबर्स के मामले में जियो हॉटस्टार दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बन गया है।

Reliance AGM 2025 में इसके अलावा कंपनी ने Jio AI Cloud, Reliance Assistant, Jio Cloud PC, Jio Frames समेत कई बड़ी घोषणाएं की हैं। कंपनी ने बताया कि जियो के पास अब 500 मिलियन से ज्यादा फैमिली मेंबर्स हो गए हैं। कंपनी मोबाइल, ब्रॉडबैंड समेत कई सर्विस यूजर्स को मुहैया कराती है।

यह भी पढ़ें –

Jio AI Cloud बनेगा क्रिएट हब, Reliance AGM में कंपनी ने की बड़ी घोषणाएं





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments