Thursday, January 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशभगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव शोभायात्रा 7 अक्टूबर को: बरेली में निकलेगी भव्य...

भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव शोभायात्रा 7 अक्टूबर को: बरेली में निकलेगी भव्य यात्रा, देगी सौहार्द का संदेश – Bareilly News


शशांक राठौर | बरेलीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली में भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव इस वर्ष भी पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर 7 अक्टूबर को 131वीं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर प्राचीन वाल्मीकि मंदिर, नई बस्ती सिटी सब्जी मंडी में संपन्न होगी।

शोभायात्रा अध्यक्ष अंशु आर्य ने बताया कि यह परंपरा पिछले 130 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा ऐतिहासिक रूप से भव्य और अनुशासित होगी।

इस वर्ष शोभायात्रा में 100 से अधिक झांकियां शामिल होंगी। ये झांकियां सनातन धर्म की परंपराओं, सामाजिक सौहार्द, राष्ट्र भक्ति और सांस्कृतिक विरासत का संदेश देंगी। चंदौसी से काली माता की भव्य झांकी और काली अखाड़ा शोभायात्रा के विशेष आकर्षण होंगे।

नगर के विभिन्न मोहल्लों, क्षेत्रों और संगठनों द्वारा तैयार की गई झांकियां धार्मिक, ऐतिहासिक और सामाजिक विषयों पर आधारित होंगी, जो दर्शकों को आकर्षित करेंगी।

शोभायात्रा समिति ने नगरवासियों से शांति, भाईचारा और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आयोजन में भाग लेने वाले सभी लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

इस आयोजन में शहर के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शोभायात्रा के सफल संचालन के लिए एक आयोजन समिति गठित की गई है, जिसमें अंशु आर्या, योगेश कुमार बंटी, विशाल सिंह बिंदु, उमेश कठेरिया, अजय रत्नाकर, हरीश बाबू वाल्मीकि, हरि सिंह वरदान, अमरीश कठेरिया, प्रभात कुमार सोनू लाल, अंकित आर्य, अंकुश आर्य, सुनील भारत, हरबंस सिंह, विजय वाल्मीकि, सचिन, रजत सिंह, राघव रत्नाकर, आदित्य राय, लाखन सिंह, पारस सिंह, सिद्धार्थ सिंह, सनी लाल और आकाश सिंह जैसे सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments