सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिले में रविवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह 9:30 बजे तक चारों ओर अंधेरा बना रहा। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को अपने घरों में ही रहना पड़ा।
सुबह 6 बजे तक दृश्यता (विजिबिलिटी) 5 से 10 मीटर तक ही थी। सुबह 9:30 बजे तक इसमें थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन तब भी यह 40 से 50 मीटर तक ही सीमित रही। दिसंबर माह में पहली बार इतना घना कोहरा देखा गया।


कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या देर से शुरू हुई। सड़कों पर वाहन धीमी गति से रेंगते हुए दिखाई दिए। चालकों को हेडलाइट जलाकर सावधानी से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप अधिक रहा, जहां लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे।

