Wednesday, May 27, 2026
Homeबॉलीवुड'धुरंधर' के सेट पर अक्षय खन्ना को पड़े थे 7 थप्पड़, इस...

‘धुरंधर’ के सेट पर अक्षय खन्ना को पड़े थे 7 थप्पड़, इस एक्ट्रेस ने मार-मार लाल किया था गाल, शूटिंग का है किस्सा

Last Updated:

एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. इस मूवी में अक्षय खन्ना अपनी दमदार एक्टिंग के लिए खूब सराहे जा रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत का रोल निभाया है और हर किसी ने उनकी शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ की है. ‘धुरंधर’ के एक सीन के लिए अक्षय खन्ना को दनादन 7 थप्पड़ पड़े थे. हाल ही में फिल्म के एक एक्टर ने यह खुलासा किया है.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इसमें अक्षय खन्ना की दमदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है. शानदार एक्टिंग की वजह से वह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह से ज्यादा अक्षय खन्ना की चर्चा हो रही है.

Akshaye Khanna, soumya tandon, soumya tandon slapped akshaye khanna, dhurandhar movie, dhurandhar box office collection day 9, अक्षय खन्ना, सौम्या टंडन, धुरंधर, अक्षय खन्ना सौम्या टंडन, धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया

अक्षय खन्ना ने ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का रोल निभाया है. फिल्म के कई आइकॉनिक सीन्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. रहमान डकैत के एंट्री सॉन्ग में उनके डांस मूव्स इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि शूटिंग के दौरान अक्षय खन्ना को कई थप्पड़ पड़े थे.

Akshaye Khanna, soumya tandon, soumya tandon slapped akshaye khanna, dhurandhar movie, dhurandhar box office collection day 9, अक्षय खन्ना, सौम्या टंडन, धुरंधर, अक्षय खन्ना सौम्या टंडन, धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया

इस फिल्म में नवीन कौशिक ने डोंगा का किरदार निभाया है, जो रहमान डकैत के गिरोह का सदस्य हैं. उन्होंने खुलासा किया कि अक्षय खन्ना को एक सीन के शूट के लिए एक या दो बार नहीं, बल्कि सात बार थप्पड़ मारे गए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Akshaye Khanna, soumya tandon, soumya tandon slapped akshaye khanna, dhurandhar movie, dhurandhar box office collection day 9, अक्षय खन्ना, सौम्या टंडन, धुरंधर, अक्षय खन्ना सौम्या टंडन, धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया

फिल्म की शुरुआत में एक सीन है, जिसमें उल्फत (सौम्या टंजन) अपने बड़े बेटे की मौत के बाद पति रहमान डकैत पर अपना गुस्सा निकालती दिखाई देती है. जैसे ही उल्फत को बेटे की मौत की खबर मिलती है, वह रोते हुए अस्पताल पहुंचती है और रहमान डकैत के गाल पर थप्पड़ मारती है.

Akshaye Khanna, soumya tandon, soumya tandon slapped akshaye khanna, dhurandhar movie, dhurandhar box office collection day 9, अक्षय खन्ना, सौम्या टंडन, धुरंधर, अक्षय खन्ना सौम्या टंडन, धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया

फिल्मी ज्ञान के साथ बातचीत में नवीन कौशिक ने ‘धुरंधर’ में थप्पड़ वाले सीन को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘इस सीन को सात बार रीटेक किया गया. अक्षय सर ने सीन को और भी पावरफुल बनाने के लिए लगातार एक के बाद एक रीटेक लिए. उन्हें कई बार थप्पड़ पड़े, लेकिन उन्होंने एक बार भी हिचकिचाए बिना सब किया.’

Akshaye Khanna, soumya tandon, soumya tandon slapped akshaye khanna, dhurandhar movie, dhurandhar box office collection day 9, अक्षय खन्ना, सौम्या टंडन, धुरंधर, अक्षय खन्ना सौम्या टंडन, धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया

नवीन कौशिक ने आगे बताया, ‘अक्षय सर और आदित्य सर, सौम्या को समझा रहे थे कि उन्हें अपने किरदार में डूब जाना चाहिए और यह मत सोचना कि उनके सामने कोई स्टार है.’ इस तरह अक्षय खन्ना को फिल्म के इस सीन के लिए अक्षय खन्ना ने अपने गाल पर 7 थप्पड़ खाने पड़े थे.

Akshaye Khanna, soumya tandon, soumya tandon slapped akshaye khanna, dhurandhar movie, dhurandhar box office collection day 9, अक्षय खन्ना, सौम्या टंडन, धुरंधर, अक्षय खन्ना सौम्या टंडन, धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन अहम किरदारों में नजर आते हैं. यह मूवी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Akshaye Khanna, soumya tandon, soumya tandon slapped akshaye khanna, dhurandhar movie, dhurandhar box office collection day 9, अक्षय खन्ना, सौम्या टंडन, धुरंधर, अक्षय खन्ना सौम्या टंडन, धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडिया

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है और इसने 9वें दिन देशभर में 53 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अब तक ‘धुरंधर’ ने भारत में 290 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और साथ ही को-प्रोड्यूस भी किया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अक्षय खन्ना को पड़े थे 7 थप्पड़, इस एक्ट्रेस ने मार-मार लाल किया था गाल

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments