Saturday, September 26, 2026
Homeराज्यबिहारभभुआ में घर से चोरी हुए सोने-चांदी के गहने बरामद: 5...

भभुआ में घर से चोरी हुए सोने-चांदी के गहने बरामद: 5 आरोपी गिरफ्तार, दुर्गा मंदिर चोरी की जांच में पुलिस को मिली सफलता – Kaimur News




कैमूर के भभुआ में दुर्गा मंदिर चोरी की जांच कर रही पुलिस टीम को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने वार्ड 22 स्थित अरविंद गुप्ता के घर हुई सोने-चांदी के गहनों की चोरी का खुलासा करते हुए खरीददार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के गहने भी बरामद किए हैं। 22 सितंबर की रात घर से गहने चोरी
एएसआई दिग्विजय कुमार के अनुसार, 22 सितंबर की रात वार्ड 22 निवासी अरविंद गुप्ता के घर चोरी हुई थी। चोर घर से सोने की मंटिका, दो कान की बाली, चांदी की दो जोड़ी पायल, तीन घुंघरू, एक सीकड़ और कमरबंद छल्ला लेकर फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दुर्गा मंदिर चोरी की जांच में मिला सुराग
दुर्गा मंदिर में हुई चोरी की जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्धों से पूछताछ की। इसी क्रम में वार्ड 22 के घर में हुई चोरी का भी सुराग मिला। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए चोरी के सामान की बरामदगी के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वार्ड 25 और 17 के आरोपी गिरफ्तार
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में वार्ड 25 निवासी रंजीत पासवान, अजीत कुमार, दीपक खरवार का बेटा अभय कुमार, वार्ड 17 निवासी अंशु सेठ और सोनहन थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव निवासी सुबोध कुमार शामिल हैं। चोरी के सामान के साथ भेजे गए जेल
पुलिस के अनुसार, सभी पांच आरोपियों को चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य मामलों में संलिप्तता और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments