नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को महागठबंधन की जनसभा में उस समय अफरातफरी मच गई, जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मंच पर पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई। सैकड़ों समर्थक बैरिकेडिंग तोड़कर मंच तक पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस को स्थिति नियं
.
यह घटना कचहरी मैदान में हुई। तेजस्वी यादव को करीब से देखने और उनसे हाथ मिलाने की होड़ में समर्थकों ने मंच के सामने लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी। कई कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच की ओर दौड़ पड़े।
तेजस्वी यादव के साथ मंच पर आईपी गुप्ता भी मौजूद थे। दोनों नेता महागठबंधन के गोपालपुर विधानसभा प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ डब्ल्यू यादव के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
हेलिकॉप्टर के पास पहुंचने की कोशिश करती भीड़।
डेढ़ घंटे की देरी से सभा स्थल पर पहुंचे थे तेजस्वी यादव
कार्यक्रम का निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे था, लेकिन तेजस्वी यादव करीब डेढ़ घंटे की देरी से सभा स्थल पहुंचे। उनके पहुंचते ही मैदान में मौजूद समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया और भीड़ बेकाबू हो गई।
भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और स्थिति संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस अफरातफरी के बीच, तेजस्वी यादव ने मंच से लोगों से शांत रहने और महागठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

भीड़ पर लाठी चटकाती पुलिस।
तेजस्वी यादव करीब डेढ़ मिनट तक मंच पर रहे। जब वह और आईपी गुप्ता मंच से हेलिकॉप्टर की ओर गए, तब भी समर्थकों में उनसे हाथ मिलाने और नजदीक से देखने की होड़ मची रही।

