Sunday, August 2, 2026
Homeबॉलीवुड'डिस्चार्ज की तारीख...', कैसी है कैटरीना कैफ और उनके बच्चे की तबीयत?...

‘डिस्चार्ज की तारीख…’, कैसी है कैटरीना कैफ और उनके बच्चे की तबीयत? अस्पताल ने जारी की हेल्थ अपडेट


Last Updated:

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आज पेरेंट्स बन गए. कैटरीना ने 7 नवंबर को सुबह 8.23 बजे बेबी बॉय को जन्म दिया. विक्की और कैटरीना ने ज्वाइंट पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की. इसके बाद फैंस की बधाइयों की बाढ़ आना शुरू हुई. अब अस्पताल ने बेबी का हेल्थ अपडेट दिया है.

ख़बरें फटाफट

विक्की कौशल और कैटरीना के बेटे का हेल्थ अपडेट जारी हुआ.

मुंबई. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पल का जश्न मना रहे हैं. इस स्टार कपल ने शुक्रवार को बेबी बॉय का स्वागत किया है. सोशल मीडिया पर हर कोई इस प्यारे जोड़े को बधाइयां और बच्चे को आशीर्वाद दे रहा है. मुंबई के एचएन. रिलायंस हॉस्पिटल में सुबह करीब 8 बजकर 23 मिनट पर कैटरीना ने बेटे को जन्म दिया. इसके बाद हॉस्पिटल की ओर से एक ऑफिशियल हेल्थ अपडेट जारी किया गया, जिसमें बताया गया,”एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल के घर सुबह बेटे का जन्म हुआ है. मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. डिस्चार्ज की तारीख अभी तय नहीं की गई है.”

बेबी बॉय होने की खबर के बाद से फैंस जानना चाहते थे कि कैटरीना और उनके बच्चे की तबीयत कैसी है. अस्पताल ने बयान से साफ किया कि दोनों की हालत पूरी तरह स्थिर है और डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. इससे पहले कैटरीना और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया था.

Vicky katrina
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पेरेंट्स बने.

उन्होंने लिखा, ”हमारी खुशियों की सौगात आ गई है. अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं.” इस पोस्ट के साथ ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बौछार होने लगी. लाखों फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें बधाई देने लगे.

2020 में कैटरीना कैफ-विक्की कौशल बढ़ी नजदीकियां

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रही है. दोनों की नजदीकियां साल 2020 के आसपास बढ़नी शुरू हुईं. शुरू में उन्होंने रिश्ते को काफी निजी रखा, लेकिन धीरे-धीरे उनके रिश्ते की चर्चा मीडिया में फैलने लगी.

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में शादी की थी

एक साल तक डेट करने के बाद, दिसंबर 2021 में दोनों ने राजस्थान में एक शाही अंदाज में शादी की थी. उनकी शादी पूरी तरह से प्राइवेट रखी गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. शादी की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर आईं तो फैन्स ने उन्हें बॉलीवुड का ‘रॉयल कपल’ करार दिया. अब चार साल बाद, 2025 में, इस कपल की जिंदगी में नई खुशखबरी आई है. यह सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि फैंस के लिए भी बेहद खास पल है.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

कैसी है कैटरीना कैफ और उनके बच्चे की तबीयत? अस्पताल ने जारी की हेल्थ अपडेट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments