Tuesday, November 4, 2025
Homeराज्यबिहारभागलपुर में महिला ने खाई सल्फास की गोली: पति से खाना...

भागलपुर में महिला ने खाई सल्फास की गोली: पति से खाना बनाने को लेकर हुआ था झगड़ा, गुस्से में सुसाइड की कोशिश की – Bhagalpur News



भागलपुर में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने कीटनाशक दवाई खाकर जान देने की कोशिश की। घटना,पीरपैंती थाना क्षेत्र के महादेव टिकर की है। घायल महिला की पहचान कविता देवी (40) के तौर पर हुई है।

.

परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव लाया। जहां पर प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

परिजनों ने बताया कि सुबह मामूली बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद 10 बजे के करीब उन्होंने घर में रखे सल्फॉस की टिकिया को खा लिया। वॉमिटिंग होने पर जब हम लोगों ने उससे पूछताछ करनी शुरू की, तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। फिर बाद में बताया कि उन्होंने सल्फास खा लिया हैं।

गुस्से में सल्फास को खा लिया

महिला को तुरंत इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टर ने बेहतर उपचार के बाद मायागंज जिला रेफर कर दिया है।

दोनों पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने गुस्से में सल्फास खा ली। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन घायल अवस्था में महिला को कहलगांव मंडली अस्पताल से लेकर मायागंज के लिए निकल चुके हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments